Latest News

पूर्व OLYMPIAN HOCKEY खिलाड़ी AKASHDEEP SINGH और HARYANA की हॉकी PLAYER MONICA MALIK जल्द शादी के बंधन में बंधने जा रहे है

By jai hind news desk

Published on 13 Nov, 2024 01:28 PM.

PUNJAB के पूर्व हॉकी खिलाड़ी ओलंपियन आकाशदीप सिंह को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, आकाशदीप सिंह और हरियाणा की हॉकी प्लेयर मोनिका मलिक जल्द शादी के बंधन में बंधने जा रहे है। दोनों की आज जालंधर में शगुन सेरेमनी होने जा रही है। जहां आकाशदीप सिंह पूर्व हॉकी ओलंपियन खिलाड़ी है तो मोनिका मलिक भी एशियन गेम्स की कांस्य पदक टीम की सदस्य रही है। गौर हो कि आकाशदीप सिंह PUNJAB POLICE विभाग में कार्यकृत है, जबकि MONICA MALIK रेलवे विभाग में कार्यकृत है। इन दोनों की शादी लांडरा सरहिंद रोड सेक्टर 112 मोहाली इस महीने की 15 तारीख को होगी। दोनों की शगुन सेरेमनी JALANDHAR में आज यानी 13 अक्टूबर को रॉयल किंग रिसोर्ट में होने जा रही है। मीडिया को दोनों की शगुन सेरेमनी ओर शादी के कार्ड की तस्वीर मिली है। पूर्व हॉकी ओलंपियन आकाशदीप सिंह मूल रूप से पंजाब के जिला तरन तारन हल्का खंडूर साहिब के गांव वेरो वाल के रहने वाले है। वहीं मोनिका मलिक हरियाणा की रहने वाली है। बता दें कि पूर्व हॉकी ओलंपियन आकाशदीप सिंह परिवार सहित शगुन सेरेमनी के जालंधर शहर पहुंच गए है तो मोनिका मलिक परिवार के साथ जालंधर पहुंच चुके है। वहीं आकाशदीप सिंह ने सभी हॉकी खिलाड़ियों को शगुन सेरेमनी ओर विवाह के लिए निमंत्रण भेजा है और दोनों कार्यक्रम के लिए अलग अलग कार्ड भी तैयार करवाए है। आकाशदीप सिंह पूर्व हॉकी ओलंपियन खिलाड़ी है ओर PUNJAB POLICE  में कार्यकृत भी है तो ऐसे में उनके शगुन सेरेमनी में कई बड़े पुलिस अधिकारी सहित ओलंपियन हॉकी खिलाड़ी और राजनेता भी शामिल होंगे। फिलहाल आज सुबह 11 बजे आकाशदीप सिंह व मोनिका मलिक की शगुन सेरेमनी शुरू होगी। इस सेरेमनी में कई स्टार खिलाड़ियों के पहुंचने की संभावना है।
 

Reader Reviews

Please take a moment to review your experience with us. Your feedback not only help us, it helps other potential readers.


Before you post a review, please login first. Login
Related News
ताज़ा खबर
e-Paper

Readership: 295663