पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली और उनकी पत्नी पर केस दर्ज
मुंबई। भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज और टेस्ट क्रिकेटर विनोद कांबली और उनकी पत्नी एंड्रिया पर उन्हीं की नौकरानी ने मारपीट का आरोप लगाते हुए बांद्रा पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने विनोद कांबली और उनकी पत्नी के खिलाफ शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक दो सालों से पूर्व क्रिकेटर के घर पर काम कर रही नौकरानी मारपीट का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया कि जब उसने विनोद कांबली और उनकी पत्नी से वेतन मांगा तो दोनों ने मिलकर उसके साथ मारपीट की और उसे ती दिन तक एक कमरे में बंद रखा गया। बाद में उसे घर से भगा दिया गया। जिसके बाद पीडि़त नौकरानी सीधे बांद्रा थाने पहुंची और दोनों के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज कराया।