जय हिन्द न्यूज/जालंधर
ज्ञान बांटने से ज्ञान और भी ज्यादा अर्जित होता है। अपने दादा स्व. गुरदीप सिंह सचदेव के इस कथन और पिता मंदीप सिंह सचदेव की नेतृत्व एवं मार्गदर्शन की सोच लेकर वकालती पेशे में आगे बढ़ रही युवा वकील मेहर सचदेव इन दिनों अपनी लांच होने जा रही नई बुक "COURT READY-DRAFTING EDITION" को लेकर बेहद उत्साहित है।
कल यानि 02.08.2025 क़ो लांच होने जा रही उनकी यह नई बुक विशेषत: वकालत पेशे में पहला कदम रखने वालों की प्राथमिक उन जरूरतों क़ो पूरा करने पर आधारित है जिनको उन्होंने खुद इस कदम पर महूसस किया था।
सुश्री मेहर सचदेव के मुताबिक इस बुक में नए वकीलों के लिए कोर्ट केसों की आधारभूत अर्जी, पटीशन, जबावदावे आदि के लेखन का पैट्रन सांझा किया गया है। साथ ही मिस्लानियस work क़ो लेकर विस्तार से समझाया गया है कि drafting के वक्त क्या क्या लिखना जरुरी है।
सुश्री मेहर का मानना है कि उन्होंने अपने स्तर पर हर संभव प्रयास किया है कि उनकी इस नई बुक से वकालत पेशे में आने वालों को पूरा लाभ मिले। इसका अध्ययन करने वालों को नए केस तैयार करते समय जिन बातों का ध्यान रखना होता है, वो सारा मार्गदर्शन इसके लेखन में मौजूद है। उनका मानना है कि बुक का लेखन काफी लाभकारी साबित होगा।
यहां बता दे कि देश में उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा प्रदान करने वाली नामी यूनीवर्सिटी बैनेट से वकालत की पढ़ाई करने के बाद सुश्री मेहर सचदेव बीते करीब एक वर्ष से वकालत के पेशे में पिता मंदीप सिंह सचदेव के साथ न केवल जिला स्तर बल्कि देश की सर्वोच्च अदालत तक कंधे से कंधा मिलाकर लगातार आगे बढ़ रही है।
वकालत के पेशे में सक्रियता हासिल करने के साथ-साथ सुश्री मेहर वकालत के पेशे से जुड़ी किताबों और कानून की किताबों का भी सफलतापूर्वक लेखन कर रही है। मेहर ने हाल ही में हिमाचल प्रदेश पंचायती राज एक्ट 1994 के संशोधित विस्तारों को युवा वकील करणवीर के साथ मिलकर रिलीज किया था जिसको हिमाचल में पेशेवरों ने काफी सराहा।
सुपुत्री मेहर की नित्य सफलताओं से गर्वित एवं हर्षित पिता वकील मंदीप सिंह सचदेव बोले कि वकालत के पेशे में बेशक महिलाओं की भूमिका कमजोर बताई जाती रही है लेकिन मेरा लक्ष्य अपनी बेटी को एक सफल वकील बनाने का था, जो पूरा होता दिख रहा है।
वहीं, माता एडवोकेट सम्रता सचदेव का चेहरा भी बेटी मेहर की नई बुक लांच होने के पलों में काफी जोश एवं गर्व से भरा दिखाई दिया। उन्होंने जोशीले शब्दों के साथ कहा कि जहां दादा, पिता और माता का उचित मार्गदर्शन बच्चों को, विशेषत: लड़कियों को मिल जाता है, फिर उनको सफल होने से कोई रोक नहीं सकता।
Reserve your copy , visit on लिंक
https://www.lawbookstore.in/product/32631039/Court-Ready-Drafting-Edition
Call or WhatsApp at 7837838282