Latest News

पत्रकार कल जालंधर में करेंगे चंडीगढ़ में पत्रकारों के साथ "गुंडई" करने वाले "भजने अमली" का स्यापा

By जय हिन्द न्यूज़/जालंधर

Published on 26 Dec, 2019 04:49 PM.

पंजाब में अपने पार्टी चिन्ह "झाड़ू" के तिनके तक खो चुकी आम आदमी पार्टी के नेता भी अपना संतुलन खो चुके लगते है। पार्टी के स्टेट चीफ एवं लोकसभा सांसद भगवंत मान ने गत दिवस चंड़ीगढ़ में एक पत्रकार वार्ता में गुंडई करके यह साबित भी किया। घटना के बाद मान ने न तो माफी मांगी और न ही पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने घटना का कोई संज्ञान लिया जिससे पूरे देश में आप पार्टी के रवैये प्रति रोष पनपा हुआ है। देश भर में जारी विरोध प्रदर्शन के बीच मीडिया सिटी जालंधर में भी कल 27 दिसबर को भगवंत मान का पुतला फूंका जाएगा। जालंधर में मीडिया की प्रभावी संस्था प्रिंट एंड इलेक्ट्रानिक मीडिया एसोसिएशन (पेमा) के सदस्य डीसी दफ्तर के बाहर मान का पुतला फूंकने जा रहे हैं। प्रधान सुरिंदर पाल ने बताया कि भगवंत मान ने बेहद गलत तरीके से पत्रकारों के साथ बात की, जिसकी वह निंदा करते हैं। इसी के चलते कल भगवंत मान का पुतला फूंका जा रहा है। 

Reader Reviews

Please take a moment to review your experience with us. Your feedback not only help us, it helps other potential readers.


Before you post a review, please login first. Login
Related News
ताज़ा खबर
e-Paper

Readership: 295663