Latest News

वाशिंगटन : गोलीबारी से दहला अमेरिका, 11 की मौत, कई घायल 

By JNN/Desk

Published on 01 Jun, 2019 03:37 PM.

अमेरिका के वर्जीनिया प्रांत में वर्जीनिया बीच म्यूनिसिपल सेंटर की इमारत में एक व्यक्ति ने अंधाधुंध गोलीबारी की जिसमें 11 लोगों की मौत हो गयी और छह अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। वर्जीनिया के पुलिस प्रमुख जिम सरवेरा ने इस गोलीबारी में 11 लोगों के मारे जाने की पुष्टि की है। पुलिस के अनुसार गोलीबारी की यह घटना वर्जीनिया बीच म्यूनिसिपल सेंटर की इमारत में उस समय हुई जब लोग यहां व्यापारिक कामकाज के लिए आ रहे थे। गोलीबारी करने वाला आरोपी भी यहीं का कर्मचारी था। बताया जा रहा है कि पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए गोलीबारी करने वाले व्यक्ति को मार गिराया है लेकिन अभी तक आरोपी हमलावर की पहचान उजागर नहीं की गई है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को वर्जीनिया प्रांत में हुई गोलीबारी की घटना के बारे में जानकारी दी गयी है। व्हाइट हाउस के प्रवक्ता होगन गिडले ने यह जानकारी दी। श्री गिडले ने कहा, “ राष्ट्रपति को वर्जीनिया बीच म्यूनिसिपल सेंटर की इमारत में हुई गोलीबारी की घटना की जानकारी दे दी गयी है और वह स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।”  गौरतलब है कि अमेरिका में गत वर्ष नवंबर के बाद होने वाली गोलीबारी की यह सबसे घातक घटना है। इससे पहले नवंबर में कैलिफाेर्निया के बार्डरलाइन बार एण्ड ग्रिल में हुई गोलीबारी की घटना में 12 लोगों की मौत हो गयी थी।

Reader Reviews

Please take a moment to review your experience with us. Your feedback not only help us, it helps other potential readers.


Before you post a review, please login first. Login
Related News
ताज़ा खबर
e-Paper

Readership: 295663