Latest News

जालंधर: छेड़छाड़ मामले में महिला ने किया राजन चोपड़ा को माफ, हाइकोर्ट ने लगाई मरीजों की सेवा

By Rajesh Kapil (JNN Chief)

Published on 22 May, 2019 09:21 AM.

जय हिन्द न्यूज़/जालंधर। महिला से छेड़छाड़ के मामले को समझौते के आधार पर खारिज करते हुए पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने आरोपी को पीजीआई चंडीगढ़ के मरीजों की सेवा का जिम्मा सौंपा है। राहत पाने वाले आरोपी को आदेश हुआ है कि वो पीजीआई में जाकर गरीबों मरिजों की मदद के लिए स्थापित वेलफेयर फण्ड में 5000 रुपए की पर्ची कटवाकर आए।हाइकोर्ट ने यह आदेश जालंधर के चर्चित राजन चोपड़ा की क्वाशिंग पिटीशन का समझौते के आधार पर निपटारा करते हुए जारी किया। गत वर्ष यह मामला राजन चोपड़ा पर दर्ज हुुुआ था लेकिन इसको पुलिस ने हाई लाइट नहींं होंने दिया था। अब समझौता किन हालातों में हुआ होगा, वो सब को समझ है लेकिन एक बात साफ है कि कानून ने आरोपी को मानवता जरूर याद करवाई है।  
Reader Reviews

Please take a moment to review your experience with us. Your feedback not only help us, it helps other potential readers.


Before you post a review, please login first. Login
Related News
ताज़ा खबर
e-Paper

Readership: 295663