जय हिन्द न्यूज़/नई दिल्ली। पंजाब के दोआबा क्षेत्र से राजधानी दिल्ली का हवाई सफर करने वालों के लिए यह खुशी की खबर है कि इस फ्लाइट का शेड्यूल दोपहर से मॉर्निंग हो गया है। नया शैड्यूल 31 मार्च से लागू होगा। स्पाइसजेट के प्रवक्ता के मुताबिक 31 मार्च से ये फ्लाईट सुबह 10:05 पर दिल्ली से चलेगी और 11:20 पर आदमपुर पहुंचेगी। इसके बाद 11:40 पर आदमपुर से चलेगी और दोपहर 12:55 मिनट पर दिल्ली पहुंचेगी। इससे पहले ये फ्लाईट दिल्ली से दोपहर 12:05 पर चलती थी और दोपहर 01:15 पर आदमपुर पहुंचती थी और फिर आदमपुर से यही फ्लाईट दोपहर 01:35 पर चलती थी और 02:40 पर दिल्ली पहुंचती थी।