जय हिन्द न्यूज़/कपूरथला। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नए साल के तीसरे दिन यहां आयोजित106वें भारतीय विज्ञान कांग्रेस समारोह का उद्घाटन किया। यहाँ पहुंचने पर सबसे पहले रोबोट रोबोवर्टो ने उनका स्वागत किया। 26 टन वजन के इस रोबोट को 50 विद्यार्थियों ने तैयार किया है। 18 फीट के पैर व 20 फीट के धड़ वाले रोबोट ने पीएम से बातें कीं। साइंस कांग्रेस को संबोधित करने के बाद मोदी एलपीयू के विद्यार्थियों द्वारा तैयार पहली ड्राइवरलेस सोलर बस से साइंस प्रदर्शनी तक का सफर किया। प्रदर्शनी में डीआरडीओ द्वारा नवीन तकनीक से विकसित किए गए रक्षा उपकरणों को रखा गया है। इस दौरान पीएम के साथ केंद्र में राज्य मंत्री विजय सांपला, कैबिनेट मंत्री शाम सुंदर अरोड़ा तथा पंजाब के राज्यपाल वीपी सिंह बदनोर मौजूद थे।
करीब 30 हज़ार स्टूडेंट्स से भरी सभा को संबोधित करते हुए नरेंद्र मोदी ने कहा है कि विज्ञान ने देश के विकास में उल्लेखनीय योगदान दिया है। विज्ञान को सामान्य लोगों से जोड़ना होगा और देश के उन्नति के लिए सस्ते व कारगर तकनीक विकसित करनी होगी। मोदी ने सस्ती तकनीक और कारगर इस्तेमाल का मंत्र देते हुुए देश के लिए नया नारा दिया- जय जवान, जय किसान, जय विज्ञान और जय अनुसंधान’।
प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि साइंस को सामान्य लोगों से जाेड़ना होगा। हमें दुनिया की लीडरशिप लेने के लिए बहुत कुछ करना है। लोगों के जीवन के सभी पहलुओं को आसान बनाने के लिए काम करना होगा। विज्ञान का देश की प्रगति और लोगों के कल्याण में बहुत महत्व है। आज जरुरी है कि कम कीमत मेें कारगर तकनीक विकसित किए जाने की जरूरत है। उन्होंने कहा, दोस्तों 2018 भारत के विज्ञान के लिए बहुत ही अच्छा साल रहा। मेडिसिन क्षेत्र में उपकरण सस्ते दामों में उपलब्ध कराने के लिए अच्छी पहल हुई है। हमें दुनिया में प्रतिस्पर्धा नहीं करनी है श्रेष्ठता दिखानी है। हमें देश को उस स्तर पर ले जाना है जिससे दुनिया भारत के पीछे चल पड़े। इसके लिए रिसर्च का इकोसिस्टम बनाना है। हमें आने वाले समय में नॉलेज वर्ल्ड सोसायटी के लाइन में खड़े होना है।
साइंस कांग्रेस में देश और विदेश से काफी संख्या में वैज्ञानिक और विशेषज्ञ आए हुए हैं। इसमें कई नोबेल पुरस्कार विजेता वैज्ञानिक भी आए हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने साइंस कांग्रेस का शुभारंभ करते हुए लोगों को नववर्ष की शुभकामनाएं दी। उन्होंने विश्व में विज्ञान में शानदार योगदान दिया। उन्होंने कहा कि विज्ञान ने लोगों के जीवन को आसान बनाया। विज्ञान ने मानव कल्याण के लिए अद्भूत कार्य किया है।