Latest News

भाजपा का मिशन 2019, पढ़िए पंजाब के किस "सेनापति" को दोबारा मिली कमान

By Rajesh Kapil (JNN Chief)

Published on 14 Sep, 2018 08:59 PM.

चंडीगढ़ : भारतीय जनता पार्टी में जो पार्टी के लिए काम करता है उसको गुटबाजी का कोई नुकसान नहीं होता। यह प्रमाण आज भाजपा ने तेज-तर्रार युवा नेता अमित तनेजा को नई टीम में ज़िम्मेदारी देकर पेश किया है। प्रदेश अध्यक्ष श्वेत मलिक ने संगठन का विस्तार करते हुए मीडिया सह संयोजक पद के नाम की घोषणा की। जैसा कि मिशन 2019 चुनाव के मद्देनजर संगठन की मजबूती हेतू संगठणनात्मक ढांचे का विस्तार करके कार्यकर्ता को पार्टी के कार्य में जिम्मेदारी सौंपी जा रही है। प्रदेश महासचिव राकेश राठौर ने बताया कि सीनियर मोस्ट भाजपा युवा नेता अमित तनेजा (जालन्धर) को प्रदेश मीडिया सेल का सह संयोजक नियुक्त किया गया है। राठौर ने कहा कि तनेजा का अभी तक का पार्टी वर्किंग रिकॉर्ड सबसे उत्तम है। तनेजा के पार्टी प्रचार के अंदाज़ से विपक्षी दल अभी तक मात खाते दिखाई दिए है। उम्मीद है कि आगामी लोकसभा चुनाव में उनका काम और भी प्रभावशाली होगा। उन्होंने बताया कि सेल को शक्तिशाली बनाने के लिए ज़रूरी समान और भर्ती करने की ताकीद जारी की गई है।

Reader Reviews

Please take a moment to review your experience with us. Your feedback not only help us, it helps other potential readers.


Before you post a review, please login first. Login
Related News
ताज़ा खबर
e-Paper

Readership: 295663