चंडीगढ़ : उत्तर भारत के छह राज्य अब इस मुद्दे पर एकजुट होकर कार्रवाई की योजना बना रहे हैं। इसके लिए उत्तर भारत के छह राज्यों ने संयुकत रणनीति भी बनाई है। हरियाणा और पंजाब समेत देशभर में पढ़ रही नशे की प्रवृत्ति के खिलाफ छह राज्यों ने मिलकर लड़ाई लडऩे की पहल की है। नशे पर लगाम के लिए उपायों पर चर्चा के लिए इन छह राज्यों की बैठक हुई है। बैठक में हरियाणा,पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान और उत्तर प्रदेश शामिल हुए। बैठक हरियाणा भवन में हुई है जहां उत्तर भारत के सभी छह राज्यों ने नशे कारोबार पर रोक के लिए साझी रणनीति पर चर्चा की। बैठक में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल, पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और चंडीगढ़ के प्रशासक वीपी सिंह बदनौर मौजूद रहे। बैठक में हिमाचल प्रदेश, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के अधिकारी मौजूद थे। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का विमान उड़ान नहीं भर सका जिस कारण वह कॉन्फ्रेंस में नहीं आए। शिमला से ही वह वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए कॉन्फ्रेंस में भागीदारी कर रहे।