Latest News

प्राइवेट सेंटर नहीं दे पाएंगे दोपहर तीन बजे तक स्टूडेंट्स को कोचिंग

By JNN News/Chandigarh

Published on 19 Jun, 2018 11:19 PM.

चंडीगढ़ : केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ में निजी कोचिंग क्लासेस अगले दो महीने सुबह आठ बजे से दोपहर तीन बजे तक स्कूली बच्चों को कोचिंग नहीं दे पाएंगे। जिला मजिस्ट्रेट अजित बालाजी जोशी ने आज यह आदेश जारी किया। चंडीगढ़ प्रशासन की तरफ से जारी विज्ञप्ति के अनुसार कोचिंग क्लासेस सुबह आठ से दोपहर तीन बजे तक खुले रहते हैं और यह समय स्कूलों के समय से टकराता है। आरोप यह भी है कि निजी कोचिंग क्लासेस बच्चों को स्कूल जाने से रोकते हैं इसीलिए कई बच्चे स्कूल नहीं जाते। एक जुलाई से 31 अगस्त तक निजी कोचिंग क्लासेस के सुबह आठ बजे से दोपहर तीन बजे तक स्कूली बच्चों के लिए क्लासेस चलाने पर प्रतिबंध लगाया गया है।

Reader Reviews

Please take a moment to review your experience with us. Your feedback not only help us, it helps other potential readers.


Before you post a review, please login first. Login
Related News
ताज़ा खबर
e-Paper

Readership: 295663