Latest News

स्कूलों में अब ‘यस सर’ नहीं ‘जय हिंद’ कहेंगे स्टूडेंट्स

By JNN news/bhopal

Published on 16 May, 2018 01:25 PM.

भोपाल : मध्य प्रदेश के सरकारी स्कूलों के छात्र-छात्राओं को अब हाजिरी लगाने के दौरान ‘यस सर’ या यस मैडम की जगह ‘जय हिंद’ बोलना होगा। राज्य सरकार ने इस बारे में आदेश जारी कर दिए है। यह आदेश नए शैक्षणिक सत्र से लागू होंगे। राज्य शासन ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। शासन के आदेश में कहा गया है कि विद्यार्थियों में देशभक्ति की भावना जागृत करने के लिए यह निर्णय लिया गया है। शासन का कहना है कि अभी स्कूलों में हाजिरी के लिए अलग-अलग शब्द बोले जाते हैं। अब सब ‘जय हिंद’ ही बोलेंगे। बता दें कि पिछले साल 12 सितंबर 2017 में एमपी के स्कूल शिक्षा मंत्री कुंवर विजय शाह ने कहा था कि सरकारी स्कूलों के बच्चों को हाजिरी में अब जय हिंद बोलना होगा। विजय शाह ने यह बयान सतना जिले में दिया था। विजय शाह के निर्देश के बाद जय हिन्द बोलने की शुरुआत मध्य प्रदेश के सतना जिले से हुई। सतना जिले के सभी सरकारी स्कूलों में तीन अक्टूबर से हाजिरी के दौरान बच्चों ने यस सर या यस मैम की जगह जय हिंद बोलना शुरू कर दिया था।

Reader Reviews

Please take a moment to review your experience with us. Your feedback not only help us, it helps other potential readers.


Before you post a review, please login first. Login
Related News
ताज़ा खबर
e-Paper

Readership: 295663