Latest News

MLA रमन अरोड़ा के ब्लैकमेलिंग-करप्शन कांड पर ताज़ा अपडेट, पढ़िए अब किसने मांगी ज़मानत

By RAJESH KAPIL, EDITOR IN CHIEF

Published on 02 Jul, 2025 03:47 PM.

जय हिन्द न्यूज़ /जालंधर

1500 करोड़ के ब्लैकमेलिंग-करप्शन कांड में गिरफ्तार होने के बाद नाभा जेल में बंद जालंधर सेंट्रल हल्का के विधायक रमन अरोड़ा ने अब कोर्ट में रेगुलर ज़मानत के लिए अर्जी दायर की है। आरोपी MLA अरोड़ा करीब एक महीने से हिरासत में हैं जिनको नगर निगम के ATP सुखदेव वशिष्ठ के बयान और कुछ पीड़ितों द्वारा पेश लिंक सबूतों के आधार पर गिरफ़्तार किया गया था। कुछ दिन पहले अरोड़ा ने बीमारी से ग्रस्त होने के चलते इलाज़ की अर्जी भी लगाई थी। संभवतः उसको आधार बनाकर अरोड़ा ज़मानत हासिल करने का प्रयास करने जा रहे हैं। बता दे कि अरोड़ा के फ़रार बेटे राजन अरोड़ा और समधी राजकुमार मदान की अग्रिम ज़मानत अर्जी माननीय हाईकोर्ट के समक्ष लंबित है। वहीं नगर निगम इंस्पेक्टर हरप्रीत कौर भी रेगुलर जमानत के लिए कोशिश कर रही है जबकि आरोपी अरोड़ा के राजदार आढ़ती महेश मखीजा भी जेल की हिरासत से राहत के लिए हाथ पैर मार रहे हैं। उधर, सूत्रों से पता चला हैं कि इस कांड की जांच के कुछ नए तथ्य मिलने पर कुछ नए मामले दर्ज़ करने की तैयारी चल रही है। साथ ही रमन अरोड़ा पर आय से अधिक संपत्ति बनाने का मामला भी दर्ज़ करने क़ो लेकर कार्रवाई आखिरी स्टेज पर है। देखना शेष होगा कि अब यह खुलासे कब होते हैं।

Reader Reviews

Please take a moment to review your experience with us. Your feedback not only help us, it helps other potential readers.


Before you post a review, please login first. Login
Related News
ताज़ा खबर
e-Paper

Readership: 295663