जय हिन्द न्यूज़/जालंधर
पंजाब में एक नशेड़ी डॉक्टर के नशा करने का वीडियो वायरल होने के बाद पंजाब सरकार के सेहत मंत्री ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं। वीडियो जालंधर के दकोहा स्थित SJS हॉस्पिटल के डॉक्टर का है जो उसकी पत्नी और भुआ ने बनाकर हॉस्पिटल के ही फेसबुक पेज पर अपलोड की थी।
हालांकि पहले बताया जा रहा था कि उक्त वीडियो होशियारपुर के दसूहा का है, मगर पंजाब डीएसपी दसुहा बलविंदर सिंह ने कहा कि ये वीडियो हमारे एरिया का नहीं, बल्कि जालंधर के दकोहा एरिया का है। प्राथमिक रिपोर्ट आने के बाद जालंधर पुलिस ने वीडियो के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
बता दे कि जय हिन्द न्यूज़ नेटवर्क ने सबसे पहले नशेड़ी डॉक्टर की नशा करते की वीडियो का मामला उठाया था। वायरल वीडियो में SJS हॉस्पिटल का डॉक्टर अंतरपुनीत सिंह नशे का सेवन करता दिख रहा है। वीडियो कथित तौर पर एक महिला द्वारा बनाया गया था। वीडियो में पहले डॉक्टर महिला को वीडियो बंद करने के लिए कहता है, लेकिन जब वह मना कर देती है, तो डॉक्टर नशे को एटीएम कार्ड से पीसकर उसका सेवन करता है। इसके बाद वह महिला से फोन छीन लेता है और कैमरा बंद कर देता है।
इसी प्रकार नशेड़ी डॉक्टर अस्पताल परिसर में एक महिला से मारपीट करते सीसीटीवी में दिखाई देता है। जानकार बताते है कि पहले डॉक्टर अपनी खुद की पत्नी क़ो थप्पड़ मारता दिखाई दे रहा है। इसके बाद जब नशा करने से डॉक्टर की भुआ रोकने आई थी जिसको नशेड़ी डॉक्टर ने बेस बेट से पीटा था।
जानकारी के मुताबिक, यह डॉक्टर जालंधर के एक निजी अस्पताल में भी अपनी सेवाएं देता है और IVF सेंटर भी चला रहा है जिसके खिलाफ रामामंडी थाना में जुड़वा बच्चे बेचने की शिकायत मेडिकल रिपोर्ट के इंतज़ार में लंबित है। आरोप है कि डॉक्टर ने जुड़वा बच्चों क़ो जन्म देने वाली महिला क़ो यह कहकर भगा दिया था कि बच्चे मृत पैदा हुए और दफना दिए जबकि दोनों बच्चों के जिन्दा होने का चित्र सबूत के तौर पर पेश किया गया है।
जानकारी मिलने के बाद पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने तत्काल जांच के आदेश दिए हैं। उच्च अधिकारियों द्वारा मामले की गहराई से जांच की जा रही है। CP जालंधर धनप्रीत कौर के मुताबिक जल्द ही कड़ी कार्रवाई की जाएगी। CCTV में हिंसा की शिकार होती दिखाई दे रही महिलाओं क़ो बयान देने के लिए भी कहा जाएगा।