Latest News

पंजाब पुलिस ने कांग्रेस विधायक के खिलाफ दर्ज की FIR, राजा, अश्वन समेत 150 अज्ञात नामजद, पढिये क्यों

By RAJESH KAPIL, EDITOR IN CHIEF

Published on 29 Apr, 2025 11:50 AM.

जालंधर। पंजाब के जालंधर में एक विधायक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। इसके अलावा नगर कौंसिल के प्रधान समेत 150 अज्ञात लोगों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। जानकारी के मुताबिक 6 दिन पहले बुधवार को शुगर मिल में लगने वाले सीएनजी प्लांट के विरोध में कुछ लोगों ने मिलकर जालंधर-जम्मू नेशनल हाईवे को जाम कर दिया था।

 

 

इस मामले में जालंधर देहात पुलिस ने कांग्रेस के विधायक सुखविंदर सिंह कोटली, नगर कौसिंल के प्रधान सहित 150 अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। केस में पुलिस ने राज कुमार राजा, अश्वन भल्ला, विशाल बहल, चरनजीत सिंह, गुरदीप सिंह, लवदीप सिंह उर्फ लकी, अमृतपाल सिंह, राकेश कुमार बग्गा, शीतल सिंह, सूबेदार सरजीत सिंह, राहुल, मनजीत सिंह, मोनू, सुनील खोसला, दीपक मुल्तानी, अरविंदर सिंह झमट, नरिंदर कुमार उर्फ निंदी, अमित अरोड़ा, फौजी, रणजीत सिंह, जतिंदर सिंह अन्य 150 अज्ञात को नामजद किया गया है।

 

 

 

बता दें कि बुधवार को करीब 150 लोगों ने विधायक कोटली की अध्यक्षता में हाईवे जाम कर दिया था और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की थी। हाईवे बंद किए जाने से लंबा जाम लग गया। जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामान करना पड़ा। अब इस मामले में पुलिस ने राष्ट्रीय हाईवे अथॉरिटी इंडिया (NHAI) के अधिकारी जसवंत कुमार के पास पठानकोट चौक से लेकर जम्मू-कश्मीर तक सुपरवाइज है, के बयानों पर एफआईआर दर्ज कर ली है।

NHAI के अधिकारियों ने कहा- धरने के लिए सभी को एक साइड दी गई थी, जिससे वह एक साइड पर अपना प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से कर सकते थे। मगर उन्होंने ऐसा नहीं किया और टी-पॉइंट से हाईवे बंद कर दिया। इस दौरान करीब चार घंटे तक हाईवे पर जाम रहा और लोगों को परेशान होना पड़ा। बार बार अपील करने के बाद भी उक्त धरना खत्म नहीं किया गया है जिसके बाद ये एक्शन लिया गया है।

Reader Reviews

Please take a moment to review your experience with us. Your feedback not only help us, it helps other potential readers.


Before you post a review, please login first. Login
Related News
ताज़ा खबर
e-Paper

Readership: 295663