Latest News

Chandigarh में अवैध इमिग्रेशन कंपनियों पर बड़ी कार्रवाई, CASH-COMPUTER-60 PASSPORT जब्त; पढ़िए खबर

By RAJESH KAPIL, EDITOR IN CHIEF

Published on 13 Feb, 2025 02:41 PM.

Chandigarh Police ने City में अवैध immigration कंपनियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 60 पासपोर्ट, 2.60 लाख रुपये नकद और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त किए हैं। Police ने शहर के विभिन्न पुलिस स्टेशन क्षेत्रों में 10 से अधिक F.I.R दर्ज की हैं।

 

 

 

 

पुलिस स्टेशन सेक्टर 3 में, MILESTONE इमिग्रेशन की मालिक अनु ठाकुर और GREEN LAND ओवरसीज कंसल्टेंसी की मालिक अल्का ठाकुर को गिरफ्तार किया गया। पुलिस स्टेशन सेक्टर 17 में तीन मामले दर्ज किए गए हैं, जिनमें राज कुमार, सागर सिंह और गगनदीप सिंह के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

 

 

 

 

 

Police Sector – 19 में, कैलगिरी ओवरसीज के मालिक हरदीप को गिरफ्तार किया गया और उनके लैपटॉप और दस्तावेज जब्त किए गए। पुलिस स्टेशन सेक्टर 31 में, रूपिंदर और मोहम्मद आरिफ को गिरफ्तार किया गया, हालांकि बाद में उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया।

 

 

 

 

Police Station सेक्टर 34 में विकास मल्होत्रा, विकास बत्रा और विनय चौधरी के खिलाफ मामले दर्ज किए गए हैं। मालोया पुलिस स्टेशन क्षेत्र में सबसे बड़ी कार्रवाई हुई, जहां SATYAM इमिग्रेशन सर्विसेज के मालिक राजवीर सिंह और सत्यम भटनागर के परिसरों से 60 पासपोर्ट, 2.60 लाख रुपये और एक सीपीयू जब्त किया गया।

 

 

 

 

 

पुलिस के अनुसार, सभी आरोपी कंपनियां वैध अनुमति के बिना विदेश में नौकरी और वीजा दिलाने के नाम पर लोगों को धोखा दे रही थीं। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

Reader Reviews

Please take a moment to review your experience with us. Your feedback not only help us, it helps other potential readers.


Before you post a review, please login first. Login
Related News
ताज़ा खबर
e-Paper

Readership: 295663