जय हिन्द न्यूज़/जालंधर
DOABA के बिजनेस सेक्टर से बड़ी खबर सामने आई है कि यहां जालंधर में साल 2022 में लांच हुए HOTEL MARITON के संचालक 2 साल में ही आपस में उलझ गए हैं।
पुख्ता सूचना मिली है कि वर्तमान M.D Dr. परमजीत सिंह मरवाहा के खिलाफ बार्टर एग्रीमेंट के Hotel मेम्बरशिप विक्रेता सुभाष महिंदरु ने पुलिस में ठगी की शिकायत दर्ज़ करवाई है। पता चला है कि सुभाष ने अपने आरोप को साबित करने के लिए पूर्व M.D सिमरदीप सिंह ठुकराल को मुख्य गवाह बनाया है।
वहीं दूसरी तरफ HOTEL MARITON के M.D DR. परमजीत सिंह मरवाहा की ओर से HOTEL के पूर्व M.D सिमरदीप सिंह ठुकराल के खिलाफ क्रिमिनल कंप्लेंट दर्ज़ करवाए जाने की जानकारी मिली है। बहरहाल, पुलिस दोनों पक्षो की ओर से पेश शिकायतों में लगाए आरोपों की जांच कर रही है।
सूत्रों के अनुसार आज पटेल चौक स्थित एक ACP ने सुभाष मेहेंद्र की शिकायत के चलते दोनों पक्षो को तलब किया था। वहां दोनों पक्षो के मध्य खासी गर्मागर्म बहस हुई जो बाहर तक सुनाई दी।
सूत्रों की माने तो वहां करोड़ो के दस्ती बिजनेस लेन-देन के दावे पेश किए गए जबकि बिजनेस में इतनी बड़ी राशियों को CASH में करना गैर कानूनी है। सूत्रों के मुताबिक यह शोर INCOME TAX, E.D और फाइनेंसियल इंटेलीजेंस के कानों तक भी पहुंच गया है।
सूत्र बताते हैं कि मेहेंदरु ने होटल प्रबंधन को करोड़ो रुपए कैश देने का दावा किया है, वहीं मरवाहा ने करोड़ो रूपए कैश देकर सिमरदीप सिंह ठुकराल से होटल के शेयर खरीदने का दावा किया है। अतः पुलिस ने दोनों को सबूत पेश करने को कहा है।
अब देखना शेष होगा कि यह विवाद पुलिस जांच और केंद्रीय जांच एजेंसीयों के एक्शन मोड के चलते और तूल पकड़ता है या फिर राजीनामे के चलते इसका पटाक्षेप हो जाता है।
बहरहाल, यह विवाद धीरे-धीरे चर्चा का विषय बनता जा रहा है। मगर दोनों पक्ष मीडिया से दूरी बनाकर चल रहे हैं लेकिन मीडिया दोनों पक्षो को सुनने का इंतज़ार कर रहा हैं।