PUNJAB में विजिलेंस विभाग द्वारा लगातार रिश्वत के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। मिली जानकारी के मुताबिक विजिलेंस ने तरनतारन में बड़ी कार्रवाई है। विजिलेंस ने डीसी के पीए हरमनजीत सिंह और उसका साथी जगरूप सिंह को गिरफ्तार किया है। शिकायतकर्ता संदीप सिंह ने बताया कि वह वीडियोग्राफी का कारोबार करता है, जिसके चलते पिछले लोकसभा चुनाव के दौरान उसने जिले के विभिन्न मतदान केंद्रों पर सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कैमरे लगाने का ठेका लिया था जिनके किराए का बिल चुनाव बाद डिप्टी कमिश्नर के PA हरमनजीत सिंह को दिया, जिसने DC से पास कराने के लिए 1 लाख रुपए मांगे, जो वह देने में असमर्थ था। इसके बाद उसकी PA से 50 हजार रुपए में डील हुई, जिसमें उसने पहले 20 हजार रुपए दे दिए। फिर उसने विजिलेंस विभाग को जानकारी दी, जिसके बाद आज उसके ऑफिस से PA व उसके साथी जगरूप सिंह को 20 हजार रुपए कैश लेते विजिलेंस ने रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।