Latest News

RATAN TATA DIES : 86 की उम्र में निधन, उद्योगपति व प्रखर समाजसेवी भारत के अनमोल "रतन" पद्मविभूषण श्री रतन टाटा जी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि

By jai hind news desk

Published on 10 Oct, 2024 01:31 PM.

Ratan Tata एक उद्योगपति, परोपकारी और टाटा संस के पूर्व अध्यक्ष थे। उनका 9 अक्टूबर 2024 को 86 वर्ष की आयु में मुंबई के ब्रीच CANDY HOSPITAL  में निधन हो गया। दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा का पार्थिव शरीर 10 अक्टूबर को सुबह एनसीपीए लॉन, नरीमन पॉइंट, मुंबई में जनता के दर्शन के लिए लाया गया, ताकि लोग उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि दे सकें। वे 1991 से 2012 तक टाटा समूह के अध्यक्ष रहे थे, इसके बाद, अक्टूबर 2016 से फरवरी 2017 तक उन्होंने अंतरिम अध्यक्ष के रूप में कार्य किया था। वे भारत के दो सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार पद्म विभूषण (2008) और पद्म भूषण (2000) से सम्मानित शख्सियत थें (Ratan Tata Awards). वे 1961 में टाटा स्टील के शॉप फ्लोर पर काम करते हुए अपनी कंपनी में शामिल हुए थे। 

 

 

RATAN TATA का जन्म 28 दिसंबर 1937 को बॉम्बे, में हुआ था. वह नवल टाटा के बेटे थे. उनकी नानी समूह के संस्थापक जमशेदजी टाटा की पत्नी हीराबाई टाटा की बहन थीं. उनके माता-पिता नवल और सोनू 1948 में अलग हो गए तब रतन 10 साल के थे. उन्होंने कैंपियन स्कूल, मुंबई से 8वीं कक्षा तक पढ़ाई की, उसके बाद कैथेड्रल और जॉन कॉनन स्कूल, मुंबई और शिमला के बिशप कॉटन स्कूल में पढ़ाई की थी. उन्होंने 1955 में, न्यूयॉर्क शहर के रिवरडेल कंट्री स्कूल से स्नातक की उपाधि प्राप्त की थी। 1959 में, उन्होंने कॉर्नेल विश्वविद्यालय से वास्तुकला में डिग्री हासिल की थी। (Ratan Tata Education).

 

 

रतन टाटा 1991 में टाटा संस और टाटा ग्रुप के अध्यक्ष बने थे. 21 वर्षों तक उन्होंने टाटा समूह का नेतृत्व किया, जिस दौरान, राजस्व में 40 गुना से अधिक की वृद्धि और लाभ में 50 गुना से अधिक की वृद्धि हुई थी। उन्होंने टेटली टी, जगुआर लैंड रोवर और कोरस का अधिग्रहण किया था। उनकी देखरेख में टाटा ग्रुप 100 से अधिक देशों में फैल गया। टाटा नैनो कार रतन टाटा की ही अवधारणा थी  रतन टाटा ने 28 दिसंबर 2012 को 75 साल की उम्र अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। 28 दिसंबर 1937 को जन्मे रतन टाटा टाटा ग्रुप के संस्थापक जमशेदजी टाटा के परपोते हैं। वह 1990 से 2012 तक ग्रुप के चेयरमैन थे और अक्टूबर 2016 से फरवरी 2017 तक अंतरिम चेयरमैन थे। रतन, टाटा ग्रुप के चैरिटेबल ट्रस्ट्स के प्रमुख थे।

 

रतन ने अपनी विरासत को एक नए मुकाम पर पहुंचाया। उन्होंने एअर इंडिया को अपने एंपायर में शामिल किया। विदेशी कंपनी फोर्ड के लग्जरी कार ब्रांड लैंडरोवर और जगुआर को भी अपने पोर्टफोलियो में जोड़ा।

Reader Reviews

Please take a moment to review your experience with us. Your feedback not only help us, it helps other potential readers.


Before you post a review, please login first. Login
Related News
ताज़ा खबर
e-Paper

Readership: 295663