Latest News

घरेलू क्लेश : C.T ऐजुकेशन ग्रुप के डायरैक्टर हरप्रीत सिंह पर दहेज प्रताडऩा के बाद फ्राड का केस दर्ज, पढि़ए मामला

By RAJESH KAPIL, EDITOR IN CHIEF

Published on 09 Oct, 2024 01:10 PM.


          जय हिन्द न्यूज/जालंधर

शिक्षा क्षेत्र में कम विवादों में ज्यादा नाम कमाने वाले सी.टी. ग्रुप का एक और मामला सामने आया है। दशकों से क्रिमिनल मामलों को लेकर विवादों में रहे ग्रुप चेयरमैन चरणजीत सिंह चन्नी के बाद अब उनके पुत्र हरप्रीत सिंह क्रिमिनल केसों को लेकर एक बार फिर चर्चा में हैं। हालांकि अन्य पुत्र मनबीर सिंह इन विवादों से दूर हैं।

 

 

 

 

खबर है कि ग्रुप के हरप्रीत सिंह के खिलाफ पत्नी रही सीरत कौर की शिकायत पर एनआरआई शहरी थाने में फ्राड का नया केस दर्ज हुआ है। इससे पहले सीरत की शिकायत पर हरप्रीत के अलावा उनके पिता चरणजीत सिंह चन्नी तथा माता परमिंदर कौर चन्नी के खिलाफ मोहाली के एनआरआई थाना में दहेज तथा धमकाने के आरोप बाबत केस दर्ज हो चुका है जिसमें सभी जमानत पर तथा कुछ मामले हाईकोर्ट में भी लंबित है।

 

 

 

 

ताजा मामला यह कि कैलेफोरनिया (अमेरिका) निवासी सीरत के आरोप अनुसार एक तरफा तलाक लेने के बाद हरप्रीत सिंह ने सांझे खाते से 12 लाख रुपए उनकी सहमति के बिना निकाल लिए। सीरत के मुताबिक 2014 में सांझे खाते के 4 लाख रुपए के डिबेंचर उसने खरीदे थे और नामिनी हरप्रीत सिंह को बनाया गया था। साल 2022 में आरोपी पति हरप्रीत सिंह ने एकतरफा तलाक लेने के बाद मैच्योर डिबैंचर की 12 लाख रुपए की राशि अपने निजि काते में ट्रांसफर कर ली।

 

 

 

 

 

थाना पुलिस प्रमुख अमित सिंह के मुताबिक आरोपी हरप्रीत सिंह को नोटिस जारी कर जांच में शामिल होने के लिए कहा जा रहा है। हिरासती पूछताछ की जरूरत हुई तो उसको गिरफ्तार किया जाएगा। यदि जांच में सहयोग किया तो गिरफ्तार करने की जरूरत नहीं होगी। सिंह ने कहा कि शिकायतकर्ता के विदेशी होने के कारण जांच जल्द से जल्द करके अगला कदम उठाया जाएगा।
 

Reader Reviews

Please take a moment to review your experience with us. Your feedback not only help us, it helps other potential readers.


Before you post a review, please login first. Login
Related News
ताज़ा खबर
e-Paper

Readership: 295663