Latest News

ED RAID: LUDHIANA में AAP सांसद SANJEEV ARORA के घर ED की रेड, MANISH SISODIA का ट्वीट-हम नहीं झुकेंगे

By jai hind news desk

Published on 07 Oct, 2024 01:19 PM.

ED की टीमों ने सुबह ही इनके ठिकानों एवं इनके कुछ करीबी व्यापारिक साझेदारों के यहां भी दबिश दी।  हेमंत सूद पूर्व कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु का करीबी है। अनाज माल ढुलाई मामले में आशु का नाम आने के बाद हुई जांच के बाद अब हेमंत सूद पर कार्रवाई की गई है। LUDHIANA  में AAP के राज्यसभा सदस्य संजीव अरोड़ा के घर ईडी की रेड हुई है। बताया जा रहा है कि जांच में विदेशी लेन देन भी सामने आए हैं।



ED के अफसर सुबह CHANDIGARH ROAD स्थित HAMPTON HOMES में हेमंत सूद के घर पर पहुंचे और जांच शुरू की। वहीं अभी तक इस मामले की अधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हुई है। जांच के दौरान कई दस्तावेजों को आगे जांच के लिए कब्जे में लिया जा रहा है। कंप्यूटर में फीड डाटा की भी जांच की जा रही है।

 

ईडी की रेड पर AAP ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया ने एक्स पर लिखा-आज फिर मोदीजी ने अपने तोता मैना को खुला छोड़ दिया है। आज सुबह से आम आदमी पार्टी के राज्य सभा सांसद संजीव अरोड़ा जी के घर ईडी वाले रेड कर रहे है।आज सुबह से आम आदमी पार्टी के राज्य सभा सांसद संजीव अरोड़ा जी के घर ED वाले रेड कर रहे है। पिछले दो सालों मैं इन्होंने अरविंद केजरीवाल के घर रेड कर लिया, मेरे घर रेड कर दिया, संजय सिंह के घर रेड दिया, सत्येंद्र जैन के घर रेड… कहीं भी कुछ भी नहीं मिला। लेकिन पूरी शिद्दत से मोदीजी की एजेंसियां लगी हुई है एक के बाद एक फ़र्ज़ी केस बनाने मैं। AAP को तोड़ने के लिए यह लोग किसी भी हद तक जाएंगे। लेकिन कोशिश कितनी भी कर ले, AAP वाले ना रुकेंगे, ना बिकेंगे, ना डरेंगे।

वहीं संजीव अरोड़ा ने कहा कि मैं कानून का पालन करने वाला नागरिक हूं, तलाशी अभियान के कारण के बारे में निश्चित नहीं हूं, एजेंसियों के साथ पूर्ण सहयोग करूंगा और यह सुनिश्चित करूंगा कि उनके सभी प्रश्नों का उत्तर दिया जाए।

Reader Reviews

Please take a moment to review your experience with us. Your feedback not only help us, it helps other potential readers.


Before you post a review, please login first. Login
Related News
ताज़ा खबर
e-Paper

Readership: 295663