राष्ट्रपति(PRESIDENT) DROUPADI MURMU ने AAP PARTY के संयोजक अरविंद केजरीवाल का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है और आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी को दिल्ली की मुख्यमंत्री नियुक्त कर दिया है। इसके साथ ही राष्ट्रपति ने पांच मंत्रियों की नियुक्ति को भी मंजूरी दे दी है। सभी को शपथ ग्रहण समारोह के लिए 21 सितंबर को राजभवन बुलाया गया है।
17 सितंबर 2024 को अरविंद केजरीवाल के आवास पर आम आदमी पार्टी के विधायकों की बैठक में उन्हें दिल्ली के मुख्यमंत्री के रूप में नामित किया गया था। इसके साथ ही वह 43 साल की उम्र में दिल्ली की सबसे कम उम्र की सीएम बन गईं।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अरविंद केजरीवाल का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है और इसी के साथ आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी को दिल्ली की मुख्यमंत्री नियुक्त कर दिया है। इसके साथ ही राष्ट्रपति ने पांच मंत्रियों की नियुक्ति को भी मंजूरी दे दी है। सभी को शपथ ग्रहण समारोह के लिए 21 सितंबर को राजभवन बुलाया गया है।
दिल्ली की नई मुख्यमंत्री आतिशी शनिवार शाम साढ़े चार बजे पद एवं गोपनीयता की शपथ लेंगी। राजनिवास सूत्रों के मुताबिक, आतिशी के साथ पांच मंत्री गोपाल राय, सौरभ भारद्वाज, कैलाश गहलोत, इमरान हुसैन और मुकेश अहलावत भी शपथ लेंगे।
आतिशी सादे समारोह में शपथ लेंगी, जबकि विधानसभा चुनाव जीतने के बाद केजरीवाल का शपथ ग्रहण समारोह हजारों लोगों की मौजूदगी में रामलीला मैदान में हुआ था।