Latest News

नई दिल्ली का सैलून मालिक निकला बनारसी ठग, जालंधरवासियों को करोड़ों की चपत लगाकर फरार, ग्राहक-स्टाफ-ट्रेनी सारे बने कैसे शिकार, पढि़ए

By RAJESH KAPIL, EDITOR IN CHIEF

Published on 19 Sep, 2024 02:00 PM.

     

            जय हिन्द न्यूज/जालंधर


शहर के पॉश इलाके माडल टाउन में साल 2022 को लगजरी सैलून हेयर पैलेस कम लगजरी मेकअप स्टूडियो एंड अकैडमी स्थापित करने वाला दिल्ली का सैलून मालिक बनारसी ठग निकला है। दो ही सालों में इस बनारसी ठग ने जालंधरवासियों को लंदन के सैलून जैसे सपने दिखाकर करोड़ों रुपए अंदर कर लिए हैं और अब फरार हो गया है।

 

 

 

वैसे तो बीते एक साल में दिल्ली का यह बनारसी ठग पटियाला और चंडीगढ़ के सैलून रातों रात बंद करके गायब हो रखा है। वहीं, बीते तीन महीनों से जालंधर स्थित सैलून के भी चाल चलन बिगड़े चले रहे थे। मैनेजर मनप्रीत यदा-कदा सैलून का संचालन कर रही थी लेकिन कभी बिजली बिल नहीं तो कभी सैलरी नहीं लेकिन आज तो बिल्डिंग मालिक ने तीन महीने से किराया न देने पर सैलून पर ताला ही लगा दिया है।

 

 

 

वहीं, विगत दिवस सैलून की आड़ में फर्जी अकैडमी संचालन का भी पर्दाफाश यहां फीस देकर प्रशिक्षण हासिल करने वाली लड़कियों ने करते हुए पहले सैलून के समक्ष जमकर हंगामा किया था और फिर पुलिस में शिकायत। आरोप है कि फीस लेकर कोई प्रशिक्षण नहीं दिया जा रहा और जो प्रमाणपत्र दिए हैं, वो सभी जाली है। यह सभी आज भी तालाबंदी किए सैलून के सामने जुटे और अपना रोष जाहिर किया।

 

 


जानकारी के मुताबिक सैलून मालिक सैलून पर कोई बिलिंग भी नहीं कर रहा था और न ही जीएसटी नियमों का पालन कर रहा था। बनारसी ठग भी ऐसे कि ग्राहकों को मैंबरशिप देकर दोगुणे दाम की इंटरनैशनल लेवल की सर्विस देने का वायदा किया लेकिन पहली सर्विस के बाद दूसरी सर्विस के समय लोकल क्वालिटी के उत्पाद इस्तेमाल किए। इसको लेकर भी बीते समय से विवाद चल रहा था।

 

 

 


बहरहाल, पुलिस ने शिकायत लेकर सैलून मालिक को तलब कर लिया है। बिल्डिंग मालिक ने साफ कहा कि वो काफी समय से बेटाइम किराया मिलने से परेशान था। अब तीन महीने से किराया नहीं दिया। बिजली का बिल भी लंबित है। मेरे पास तालाबंदी के अलावा कोई रास्ता नहीं था। वहीं स्टाफ खुद सैलेरी के लिए, ग्राहक एडवांस बुकिंग खुद को फजीहत में तो ट्रेनिंग हासिल करने वाले खुद को ठगा महसूस कर रहे हैं। अब देखना शेष होगा कि प्रशासन या राज्य सरकार इसके खिलाफ कब एक्शन लेता है।
 

Reader Reviews

Please take a moment to review your experience with us. Your feedback not only help us, it helps other potential readers.


Before you post a review, please login first. Login
Related News
ताज़ा खबर
e-Paper

Readership: 295663