Latest News

MP: ARMY OFFICER की मित्र से सामूहिक दुष्कर्म, पीड़िता दहशत में, नहीं दे पा रही बयान, आरोपियों ने कबूला जुर्म

By Jai Hind News Desk

Published on 14 Sep, 2024 02:33 PM.

MADHYA PRADESH  के महू में JAM GATE के पास ARMY FIRING RANGE में सेना के अफसरों के साथ मारपीट, लूट और उनकी महिला मित्र से GANG RAPE के मामले में पुलिस ने सभी 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।  

 

 इस घटना के MASTERMIND अनिल बारोर और रितेश भाभर हैं। इन्होंने ही आर्मी अफसर की महिला मित्र के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया था। वारदत को अंजाम देने के लिए अनिल ने ही अपने अन्य साथियों को कॉल कर बुलाया था। इस वारदात में कुल छह आरोपी शामिल थे, तीन आरोपियों को कल शुक्रवार शाम जंगलों से गिरफ्तार किया गया, जबकि अन्य तीन आरोपी पहले ही गिरफ्तार हो चुके थे। अब इस मामले को सिलसिले वार तरीके से जानते हैं। 

 

 


पूरा मामला महू के जाम गेट के पास स्थित सेना की फायरिंग रेंज का हैं। जहां, 10 सितंबर मंगलवार की देर रात आर्मी के दो ट्रेनी अफसर अपनी दो महिला मित्रों के साथ रुके थे। ये सभी कार में तेज आवाज में गाने सुन रहे थे जो बदमाशों को सुनाई दी। इसके बाद छह बदमाशों ने इन्हें घेर लिया और कट्टे से आर्मी अफसरों को धमकाने लगे। मारपीट और लूटपाट के बाद बदमाशों ने एक अर्मी अफसर और महिला को छोड़ दिया और उनसे 10 लाख रुपये लाने के लिए कहा, जबकि दूसरे अफसर और उसकी महिला मित्र को बंधक बना लिया। इसके बाद बदमाश महिला को झाड़ियों में ले गए। करीब ढाई घंटे बाद वे उसे वापस लेकर आए। इस दौरान बंधक बनाए गए अफसर के साथ मारपीट भी की गई। इधर, रुपये लेने के लिए निकला आर्मी अफसर सीधे पुलिस के पास पहुंचा और मामले की जानकारी दी। पुलिस उसके साथ मौके पर पहुंची तो गाड़ी देखकर सभी बदमाश फरार हो गए। 
 


सेना के अफसरों की शिकायत पर पुलिस ने पर लूट, मारपीट, फिरौती व सामूहिक दुष्कर्म की आशंका में केस दर्ज किया है। सुबह पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और अन्य आरोपियों की तलाश के लिए 10 टीमें बनाई गईं। पुलिस ने पीड़ित महिला का मेडिकल टेस्ट कराया जिसमें शरीर पर चोटों के निशान मिले, लेकिन गैंगरेप की घटना को लेकर असमंजस बनी रही। पीड़िता की हालत ठीक नहीं होने के कारण उसके बयान भी नहीं हो पा रहे थे

 


पुलिस ने शुक्रवार शाम को रोहित पिता ज्ञान सिंह गिरवाल निवासी नंदगांव, संदीप पिता दिनेश सिंह वारिया निवासी चैनपुर और सचिन पिता राधेश्याम मकवाना को गिरफ्तार किया था। इससे पहले गुरुवार को अनिल पिता मदन बारोर, पवन पिता लाल बंसूनिया और रितेश पिता देवेश भाभर को गिरफ्तार किया गया था। आरोपी बरखेड़ा के आसपास के जंगलों में छिपे हुए थे। लूट के मास्टरमाइंड अनिल और रितेश ने कबूला है कि उन्होंने आर्मी अफसर की महिला मित्र के साथ दुष्कर्म किया है।

Reader Reviews

Please take a moment to review your experience with us. Your feedback not only help us, it helps other potential readers.


Before you post a review, please login first. Login
Related News
ताज़ा खबर
e-Paper

Readership: 295663