Latest News

CHANDIGARH:BOMB BLAST पंचकूला और मोहाली में हाई अलर्ट, NIA की टीम मौके पर पहुंची

By Jai Hind News Desk

Published on 12 Sep, 2024 04:44 PM.

 

 PUNJAB की राजधानी CHANDIGARH में बड़ा कांड हो गया है। चंडीगढ़ में सेक्टर 10 के पॉश एरिया में रिटायर्ड प्रिंसिपल के घर पर  Grenade Attack हुआ। जिससे घर में 7 से 8 इंच का गड्‌ढा पड़ गया। खिड़कियों के शीशे टूट गए। 3 हमलावर ऑटो से आए थे और वारदात के बाद उसी ऑटो से भाग निकले

 

 

जांच के लिए मौके पर बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड की टीमें बुला ली गई हैं। धमाके में इस्तेमाल सामग्री की जांच के लिए फॉरेंसिक टीम को भी बुला लिया गया है। वहीं चंडीगढ़ पुलिस की टीमें हमलावरों की तलाश के लिए पंजाब और हरियाणा रवाना हो गई हैं। चंडीगढ़ के साथ पंचकूला और मोहाली को हाईअलर्ट पर रखा गया है।

 

नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी NIA की टीम भी जांच के लिए मौके पर पहुंच गई है। घटना के बाद 2 संदिग्ध युवकों की तस्वीर सामने आई है। पुलिस टेरर और गैंगस्टर एंगल पर जांच कर रही है। घटना सेक्टर-10 के मकान नंबर 575 में हुई। ये घर रिटायर्ड प्रिंसिपल भूपेश मल्होत्रा का है। घटना के समय परिवार घर में बरामदे में बैठा हुआ था।

 

ऑटो में आए व्यक्तियों ने घटना को अंजाम दिया

 

घटना के बाद शहर को सील कर दिया गया है। इस घटना के पीछे कौन है इसका अभी पता नहीं लग पाया है। पुलिस के अधिकारी अभी परिवार से पूछताछ कर रहे हैं। साथ ही पूछा जा रहा है कि क्या उनका किसी से झगड़ा या कोई अन्य विवाद तो नहीं है।

 

एसएसपी कंवरदीप कौर ने बताया कि 112 पर परिवार की तरफ से धमाके की जानकारी दी गई थी। ये एक प्रेशर ब्लास्ट था। जिससे घर में रखे गमलों को नुकसान हुआ है और शीशे टूटे हैं। परिवार ने बताया है कि ऑटो में दो व्यक्ति आए थे। जिन्होंने इस घटना को अंजाम दिया।

 

 

एसएसपी ने बताया कि ब्लास्ट के समय परिवार बरामदे में ही बैठा हुआ था। उन्होंने ऑटो सवार व फेंकने वाले को देखा है। घर में रहने वाले और उससे पहले यहां रह चुके किराएदारों के बारे में जानकारी हासिल की जा रही है।

Reader Reviews

Please take a moment to review your experience with us. Your feedback not only help us, it helps other potential readers.


Before you post a review, please login first. Login
Related News
ताज़ा खबर
e-Paper

Readership: 295663