पंजाब में बढ़ते क्राइम ग्राफ ने राज्य वासियों को पलायन बारे सोचने को मजबूर कर दिया हैं। आम लोगों के घर के बाहर फायरिंग और फिरोती के लिए मर्डर की खबरों के बीच एक सनसनीखेज खबर जालंधर से सामने आई हैं कि वकील गुरमोहन सिंह के गुजराल नगर स्थित घर पर फायरिंग हुई है। हालांकि उनके घर का दूसरा गेट जज रजत अरोड़ा का है। अब टारगेट कौन था यह पुलिस जाँचने में लगी है।
सूत्रों ने पहला दावा एडवोकेट गुरमोहन के किसी प्रॉपर्टी विवाद का किया है लेकिन खुद गुरमोहन सिंह ने इस बात की पुष्टि अभी नहीं की है। फिलहाल पुलिस की जाँच से पहले कुछ भी कहना ठीक न होगा।
अपडेट न्यूज़ : ताज़ा जानकारी मिली है कि गुरमोहन सिंह के पास NRI की प्रॉपर्टी बाबत ऑटोर्नी थी जिसका विवाद चल रहा है और एडवोकेट गुरमोहन सिंह ने दूसरी पार्टी की और से जान से मरवाने की धमकी दे रखी थी। पता चला है कि गुरमोहन सिंह ने पुलिस को 15 दिन पहले ही शिकायत दे दी थी। पुलिस ने गुरमोहन सिंह की कोठी के गेट से गोली के दो निशान क्राइम scene में रिकॉर्ड करके जाँच शुरू कर दी है। पुलिस इस मामले में जल्द ही अपना बयान जारी करेगी।