Latest News

पंजाब को मान सरकार का महंगाई GIFT, पेट्रोल-डीजल हुआ महंगा: कैबिनेट में VAT बढ़ाने को मंजूरी, बिजली पर तीन रुपये की सब्सिडी भी खत्म

By RAJESH KAPIL, EDITOR IN CHIEF

Published on 05 Sep, 2024 03:46 PM.

चंडीगढ़, पंजाब में पेट्रोल-डीजल पर VALUE ADDED TAX (VAT) बढ़ा दिया गया है। पेट्रोल पर 61 और डीजल पर 92 पैसे VAT बढ़ाया है। कैबिनेट बैठक के बाद वित्तमंत्री हरपाल चीमा ने कहा कि VAT बढ़ाने से डीजल पर 395 करोड़ और पेट्रोल पर 150 करोड़ का राजस्व आएगा। साथ ही कहा कि हिमाचल, राजस्थान और हरियाणा से पंजाब में पेट्रोल और डीजल पर VAT कम है।

 

 

 

कैबिनेट बैठक में यह फैसला लिया गया है कि सात किलो WATT तक के बिजली कनेक्शन पर अब तक मिलने वाली SUBCIDY को सरकार ने खत्म कर दिया है। यह तीन रुपये प्रति यूनिट थी।

 

 

चीमा ने कहा कि आज की कैबिनेट की मीटिंग में खेतीबाड़ी नीति को लेकर चर्चा हुई। इस नीति के तहत भू जल स्तर को लेकर चर्चा हुई। चीमा ने कहा प्रदेश में जल स्तर काफी नीचे चला गया है। इसके लिए नहरी पानी को एक बड़ा विकल्प बनाया जा रहा है।

 


चीमा ने कहा कि गुड्स का काम करने वालों से पहले क्वार्टली टैक्स वसूला जाता था। अब एक साल का इकट्ठा टैक्स लिया जाएगा। जो चार साल का टैक्स इकट्ठा जमा करेंगे उन्हें 10 प्रतिशत टैक्स में छूट दी जाएगी। आठ साल तक नए व्हीकल पर 20 प्रतिशत तक टैक्स घटाया जाएगा।

 

 

सीएम मान ने कैबिनेट की बैठक में खेतीबाड़ी पाॅलिसी पर किसानों को आज 3 बजे चर्चा के लिए बुलाया है। इस पर किसान भी अपना पक्ष देंगे। किसान जत्थेबंदियों के साथ मिलकर नीति जारी की जाएगी। 

 



उन्होंने कहा कि पंजाब में एजुकेशन नीति भी लाई जाएगी। स्किल और टेक्निकल बेस्ड एजुकेशन पालिसी प्रदेश में लाई जाएगी। एजुकेशन स्पेशलिस्ट के साथ मिलकर पॉलिसी को तैयार किया जाएगा। दो लाख बच्चों ने स्कूल ऑफ एमिनेंस में दाखिले के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है।

Reader Reviews

Please take a moment to review your experience with us. Your feedback not only help us, it helps other potential readers.


Before you post a review, please login first. Login
Related News
ताज़ा खबर
e-Paper

Readership: 295663