Latest News

ट्रेवल एजैंट सुखचैन राही दो दिन के रिमांड पर, डिफैंस लॉयर्स ने TRAP बताकर किया रिमांड का विरोध, पढ़िए न्यूज अपडेट

By RAJESH KAPIL, EDITOR IN CHIEF

Published on 02 Sep, 2024 06:15 PM.

         जय हिन्द न्यूज/जालंधर


ट्रेवल फर्म आर.एस GLOBAL के संचालक सुखचैन सिंह राही पर रेप केस दर्ज होने के बाद मामले में नया एंगल सामने आया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी राही को थाना बारादरी पुलिस ने आज जब कोर्ट में रिमांड हेतु पेश किया गया तो डिफैंस लॉयर्स ने घटना को मनगढ़त बताकर रिमांड का विरोध किया। अत: लंबी बहस के बाद कोर्ट ने पुलिस को राही का दो दिन का रिमांड दिया है। अब पुलिस दो दिन बाद कोर्ट में प्रोग्रेस रिपोर्ट पेश करेगी।

 

 


रिमांड पर सुनवाई के दौरान सरकारी वकील ने कोर्ट को बताया कि आरोपी सुखचैन सिंह राही ने पीडि़ता को विदेश भेजने का झांसा देकर होटल में बुलाया और नशीला पेय पदार्थ पिलाकर दो बार रेप किया। वहीं, डिफैंस लॉयर्स मंदीप सिंह सचदेव और दर्शन सिंह दयाल ने इस केस को ट्रैप करार देकर रिमांड का विरोध किया।

 

 

 

डिफैंस लॉयर्स ने कोर्ट के समक्ष जैसे ही यह दलील पेश की कि पीडि़ता तो खुद एक वीजा माहिर है और खुद लोगों को विदेश जाने की सलाह देती है। ऐसे में वो खुद अपना वीजा लगवाने किसी अन्य एजैंट के पास कैसे जा सकती है। डिफैंस ने पूरी घटना को एक सोची समझी साजिश करार देते हुए रिमांड देने का विरोध किया।

 

 

 

उधर, घटना को लेकर पूरे ट्रेवल ट्रेड में भी यह चर्चा जोरों पर रही कि राही के साथ किसी ने साजिश की है। वो ऐसे व्यक्तित्व का मालिक नहीं है। ट्रेड के काफी लोगों ने अपने विचार प्रस्तुत करते हुए कहा कि जो लडक़ी रेप का इल्जाम लगा रही है, वो खुद अपनी ट्रेवल एजैंसी में बैठकर लोगों को केनेडा वीजा की सलाह देती है। उनके दफ्तर के बाहर कुछ दिन पहले किसानों का धरना लगा था जिसको खुद उसने डील किया था।

 

 

 

एक वरिष्ठ ट्रेवल कारोबारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि जिस पीडि़ता ने राही पर रेप का इल्जाम लगाया है, वो खुद टी.वी शो में वीजा माहिर बनकर विचार प्रस्तुत करती है, तो ऐसे में वो खुद कनाडा वीजा सैमीनार अटैंड करने हेतु बुलाने पर किसी होटल में कैसे आ गई। उन्होंने अंदेशा जताया कि कहीं राही के साथ सोची-समझी साजिश तो नहीं हो गई, बाकी परमात्मा जल्दी सच सामने लाए।

 

 

उधर, रेप केस में फंसे RS Global इमीग्रेशन के मालिक सुखचैन सिंह राही का पहला बयान सामने आया है। थाना नई बारादरी की पुलिस ने राही का सोमवार को सिविल अस्पताल से मेडिकल करवाया। इस दौरान राही ने मीडिया के साथ बातचीत की।

 

राही ने कहा कि उन्होंने 24 साल की लड़की के साथ रेप नहीं किया। वह उस दिन होटल के कमरे में थे और लड़की आकर उनसे वीजा संबंधी बातचीत करके चली गई। उन्होंने उसके साथ कुछ गलत नहीं किया। उन पर गलत आरोप लगाए गए और साजिश के तहत उन्हें ट्रैप लगाकर फंसाया गया।

 

पुलिस ने भी बिना जांच किए पर्चा दर्ज कर दिया। इससे उनकी 18 साल की मेहनत पर पानी फिर गया है। उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले के पीछे कोई बड़ा मास्टरमाइंड है, जिसने ये सारा षड़यंत्र रचा है। वह बाहर आकर मामले का खुलासा करेंगे और जो लोग उन्हें बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं, उनके खिलाफ मानहानि का दावा भी करेंगे।

 

राही ने कहा कि लंबे समय से उनके दफ्तर में लड़कियां काम कर रही है। आज तक किसी ने उन पर कोई आरोप नहीं लगाया। सभी पारिवारिक माहौल में काम करते हैं। उन्हें बदनाम करने के लिए ये सब किया गया है। क्योंकि एक ही दिन में शिकायत और केस दर्ज हो जाना, ये साबित करता है कि ये सब प्री-प्लांड था।
 

Reader Reviews

Please take a moment to review your experience with us. Your feedback not only help us, it helps other potential readers.


Before you post a review, please login first. Login
Related News
ताज़ा खबर
e-Paper

Readership: 295663