Latest News

RBI की "Negative List" में शामिल जालंधर के Imperial Urban Co-Operative Bank में ग्राहक का हंगामा, पढ़िए क्या लगाए आरोप

By Rajesh Kapil Editor in Chief

Published on 23 Jul, 2024 08:31 AM.

 

       

           जय हिन्द न्यूज़/जालंधर


रिज़र्व बैंक ऑफ़ इंडिया की "Negative List" में शामिल जालंधर के Imperial Urban Co-operative Bank अब अपने ग्राहकों की नज़रों से भी गिरने लगा है। यहां श्री गुरु नानक मिशन चौक के निकट स्थित बैंक में विगत दिवस ग्राहक ने जमकर हंगामा किया।

 

 

 

ग्राहक का आरोप कि बैंक उनके डिपॉज़िट पर कुंडली मारकर बैठ गया है। बैंक प्रबंधन बैंक में जमा उनके ही खाते से अपने ही पैसे नहीं निकालने दे रहा। बैंक आते हैं तो उन्हे परेशान किया जा रहा है। फॉर्म तक नहीं दे रहे।

 

 

 

 


बैंक के सामने प्रदर्शन करते हुए साहिल अरोड़ा ने बताया कि हर महीने वो अपनी पत्नी किरण अरोड़ा के खाते में 5 हज़ार रुपए जमा कराते आ रहे हैं। फरवरी 2024 के बाद उनको आरबीआई की हिदायत का हवाला देकर डिपाजिट से भी मना कर दिया।

 

 

 


साहिल ने बताया कि बार-बार पूछने पर भी उन्हें कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया गया। इसी से गुस्साए साहिल अरोड़ा ने परिवार के साथ मिलकर बैंक में आज हंगामा किया। उसने बताया कि उनकी पत्नी, भाई व अन्य खाते मिलाकर सभी खातों में करीब 42 हज़ार पड़े हैं।

 

 

 


साहिल ने रोष जताते हुए बताया कि बैंक उनका पैसा नही लौटा रहा और बार बार उन्हें टालमटोल करके वापस भेजा जा रहा है। उनके पास एक एक पैसे की डिटेल है कि कब कितने पैसे उन्होंने किस खाते में जमा कराए हैं। उनको पैसे की सख्त जरुरत थी लेकिन बैंक ने उनको निराश कर दिया।

 

 

 

 


उधर, इस विवाद के बाद बैंक स्टाफ खामोश रहा और कोई बोलने को तैयार नहीं हुआ। संचालक का नाम शीशपाल सिंह बताया लेकिन किसी ने उनका कोई नंबर नहीं बताया। अतः उनके पक्ष का इंतज़ार किया जाएगा और ज़ब वे संपर्क करेंगे, उनका पक्ष प्रकाशित किया जाएगा।

 

 

 

 


गौरतलब है कि यह वही बैंक है जिसको अनियमितायों के चलते RBI सार्वजानिक नोटिस जारी कर एक से ज्यादा बार कामकाज पर रोक लगा चुका है। अब शायद यही कारण हो सकता है जिस कारण बैंक के पास नया डिपॉज़िट न आने से ग्राहक परेशान हो रहे हो।

Reader Reviews

Please take a moment to review your experience with us. Your feedback not only help us, it helps other potential readers.


Before you post a review, please login first. Login
Related News
ताज़ा खबर
e-Paper

Readership: 295663