Latest News

*जालंधर विस उपचुनाव में aap की जीत पर बिजनैसमैन सिमरदीप सिंह ने दी CM MAAN को बधाई, उनकी माता संग किए चुनाव प्रचार लम्हों को किया याद*

By RAJESH KAPIL, EDITOR IN CHIEF

Published on 13 Jul, 2024 03:08 PM.

 

         जय हिन्द न्यूज/जालंधर  


पंजाब के विधानसभा हलका जालंधर वैस्ट के उपचुनाव में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार मोहिंदर भगत की जीत पर राज्य के प्रमुख कारोबारी सरदार सिमरदीप सिंह ठुकराल ने श्री भगत तथा राज्य के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान को बधाई दी है।

 

 

 

दोआबा क्षेत्र को बड़े प्रोजैक्ट तथा उन प्रोजैक्टों के माध्यम से हजारों लोगों को नौकरियों के अवसर देने वाले कारोबारी सरदार सिमरदीप सिंह ठुकराल ने जीत पर हर्ष जताते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी से कारोबारियों की काफी उम्मीदें जुड़ी है।

 

 

 


बता दें कि श्री ठुकराल शुरू से ही आम आदमी पार्टी का राज्य में आधार बढ़ाने में जुटे हुए हैं। उन्होंने उस समय के दौरान पार्टी को तवज्जों दिलाई थी जब आम आदमी पार्टी के सत्ता में आने की कोई उम्मीद भी न थी। मगर उन्होंने अपने बलबूते पर उनके नेताओं को समाज में पहचान दिलाई थी।

 

 

 

यही नहीं बीते सभी चुनावों के प्रचार दौरान उनका खासा योगदान देखने को मिलता भी रहा है। वो चाहे 2022 का लोकसभा उपचुनाव रहा हो, लोकसभा चुनाव 2024 या फिर हाल ही में संपन्न हुआ जालंधर वैस्ट हलके का विधानसभा उपचुनाव। सभी के दौरान श्री ठुकराल सक्रियता के साथ चुनाव प्रचार में योगदान देते दिखाई देते रहे हैं।

 

 

 

 

हाल ही में उनको मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ चर्चा के दौरान कारोबारियों की मांगों का विस्तार पेश करते तथा उनकी माता के साथ चुनाव प्रचार में डोर टू डोर कैम्पेन करते तथा शहर के प्रभावशाली लोगों के जरिए पार्टी के उम्मीदवार मोहिंदर भगत के लिए वोट मांगते हुए देखा गया था।

 

 

 


श्री ठुकराल ने चुनाव प्रचार के उन लम्हों को याद करते हुए एक बातचीत में दावा किया है कि आम आदमी पार्टी राज्य में कारोबार को प्रफुल्लित करने के लिए नई व्यापारिक योजनाएं लागू करने जा रही है। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में पंजाब व्यापार जगत के लिए बेहतर स्टेट साबित होगी।
 

Reader Reviews

Please take a moment to review your experience with us. Your feedback not only help us, it helps other potential readers.


Before you post a review, please login first. Login
Related News
ताज़ा खबर
e-Paper

Readership: 295663