Latest News

जालंधर के ठग ट्रेवल एजेंट सिद्धार्थ कटारिया के बाद ट्रेवल एजेंट पूनम कटारिया पर Visa ठगी का आरोप, गुस्साए किसानों ने दफ्तर घेरा, क्या कार्रवाई मांगी?, पढ़िए

By JAI HIND NEWS/JALANDHAR

Published on 24 Jun, 2024 04:01 PM.

          जय हिन्द न्यूज़/जालंधर

राज्य में आम आदमी पार्टी की सरकार के शासनकाल में ठग ट्रेवल एजेंटो की पंजाब पुलिस और प्रशासनिक अफसरों से "सेटिंग" के चलते खुली लूट जारी है।

 

 

 

फर्जी ट्रेवल फर्म IBT Overseas Services pvt. Ltd. की करतूत जगजाहिर होने के बाद एक ताज़ा मामला Canada स्टडी वीजा दिलाने के नाम लाखों रुपए की धोखाधड़ी करने का सामने आया है।

 

 

जालंधर की पुरानी ट्रेवल फर्म DREAM 2 DESTINATION (D2D immigration) की पूनम कटारिया पर लाखों रुपए की ठगी का आरोप है। इनका दफ्तर 1st Floor, Bedi Paradise, Opp. Residency Hotel, Near Bus Stand,  Jalandhar जहाँ आज किसानों ने अपने साथी के बेटे के साथ हुई ठगी के चलते धरना दिया।

 

 

प्रदर्शनकारियों ने बताया कि DREAM 2 DESTINATION Immigration की मालिक Poonam Kataria D/o Sh. Prithi Pal निवासी Ward No. 12, Pheruman Road, Rayya, Tehsil Baba Bakala, Distt. Amritsar (Punjab) ने 25 लाख रुपए ठगी की है।

 

 

तरनतारन के गांव पट्टी के निवासी गुरसेवक सिंह ने बताया कि उसने अपने गांव की डेढ़ किले जमीन बेचकर DREAM 2 DESTINATION Immigration जालंधर की मालिक Poonam Kataria से कनाडा जाने के लिए अपनी फाइल 2020 में लगाई थी।

 

 

 

बताया कि इसके लिए उसने करीब 25 लाख रूपये  Poonam Kataria को दिए थे, लेकिन आज तक ना तो उसका वीज़ा लगवाया और ना ही उसके पैसे वापिस किये। हालांकि रूपए वापिस करने का लिखित इकरारनामा करने के बाद भी रकम नहीं लौटाई।

 

 

 

पीड़ित गुरसेवक सिंह गांव ने बताया कि उसने किसान यूनियन के साथ सम्पर्क किया। किसान यूनियन ने उसके साथ जालंधर पहुंचकर DREAM 2 DESTINATION Immigration जालंधर की मालिक Poonam Kataria के साथ सम्पर्क किया। तो Poonam Kataria ने खुद उनको पैसे देने का वादा किया, लेकिन आज तक उसके ना तो पैसे वापिस किया और ना ही वीज़ा लगवाया।

 

पीड़ित गुरसेवक सिंह के मुताबिक Poonam Kataria ने उनको पैसे वापिस करने के बदले में उनको 5 चेक 3-3 लाख के भी एडवांस में भी दिए थे और लिखित में राजीनामा भी हुआ था। पीड़ित गुरसेवक सिंह ने बताया कि Poonam Kataria ने पैसा नहीं दिया। जिससे इंसाफ के लिए आज जहां किसान जथेबंदियों को साथ लेकर धरने पर बैठे हैं। उधर, पुलिस दोनों पक्षो को सुनकर मामले का हल या कार्रवाई करने जा रही है।

Reader Reviews

Please take a moment to review your experience with us. Your feedback not only help us, it helps other potential readers.


Before you post a review, please login first. Login
Related News
ताज़ा खबर
e-Paper

Readership: 295663