Latest News

*जगबीर बराड़ के भाजपा ज्वाइन करते ही जालंधर कैंट से दावेदार वरिष्ठ नेता अमित तनेजा को मिली बड़ी जिम्मेदारी, पढि़ए बेताज बादशाह कहलवाने वाले इस नेता को क्यों मिली अहम जिम्मेदारी*

By RAJESH KAPIL, EDITOR

Published on 21 May, 2024 02:26 PM.

         जय हिन्द न्यूज/जालंधर


देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पंजाब रैली करने आ रहें हो और भाजपा नेता अमित तनेजा वैलकम टीम में शामिल न हो, ऐसा आज तक कभी नहीं हुआ। वो अलग बात है कि इस बार उनको बड़ी जिम्मेदारी वाला पद मीडिया पैनेलिस्ट उस समय दिया गया है जब जालंधर कैंट से हैवी वोट बैंक के मालिक आम आदमी पार्टी AAP के नेता जगबीर बराड़ के भाजपा में शामिल हुए। कैंट हलके से तनेजा विधानसभा की तैयारी मजबूती के साथ कर रहे थे।

 

 


बहरहाल, खबर है कि भारतीय जनता पार्टी की नीतियां क्रार्यक्रम जन जन तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाने वाले वरिष्ठ भाजपा नेता अमित तनेजा को पार्टी द्वारा बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। श्री तनेजा को भाजपा ने पंजाब का मीडिया पैनालिस्ट नियुक्त किया गया है। इससे पहले भी अमित तनेजा पार्टी में आईटी विंग के स्टेट हेड सहित कई अहम जिम्मेदारियां निभा चुके हैं और लगातार पार्टी हित में काम कर रहे हैं। लोकसभा चुनावों में Taneja मीडिया में पार्टी का पक्ष मजबूती से रखेंगे।

 

 

 

बता दें कि अमित तनेजा लंबे अर्से से पार्टी का पक्ष मीडिया के ज़रिए जनता में उठाते रहे हैं। अमित तनेजा ने कहा कि पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसे वे पूरी तनदेही से निभाएंगे। अमित तनेजा ने कहा कि देश में एक बार फिर मोदी लहर चल रही है। देश में भाजपा की सरकार बननी तय है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का विजय रथ रोक पाना विरोधियों के बस की बात नहीं है। क्योंकि पीएम मोदी द्वारा अपने कार्यकाल में लिए गए जनहित में लिए गए सभी फैसला ऐतिहासिक हैं। ऐतिहासिक फैसलों में धारा 370 खत्म करना, राम मंदिर का निर्माण, सीएए कानून लागू करना जैसे कई ऐसे फैसले हैं जिससे देश में रहने वाले हर वर्ग को फायदा मिला है। अमित तनेजा ने कहा कि वे भाजपा द्वारा दी गई जिम्मेदारी को तनदेही से निभाएंगे। अमित तनेजा ने जन जन से देश हित मे भाजपा को वोट करने की अपील की है।
 

Reader Reviews

Please take a moment to review your experience with us. Your feedback not only help us, it helps other potential readers.


Before you post a review, please login first. Login
Related News
ताज़ा खबर
e-Paper

Readership: 295663