Latest News

*महाशिवरात्रि पर्व मनाने को लेकर भक्तों में भारी उत्साह, जालंधर में सजेंगे मंच-लगेंगे लंगर, पढि़ए कब और कहां*

By JAI HIND NEWS/JALANDHAR

Published on 06 Mar, 2024 12:34 PM.

       जय हिन्द न्यूज/जालंधर


तीनों लोकों के स्वामी और दैत्य-देवों के महादेव कैलाशपति बाबा भोले नाथ भंडारी के पावन पर्व महाशिवरात्रि मनाने को लेकर भक्तों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। बाबा के भक्त इस पावन पर्व के उपलक्ष्य में विभिन्न प्रकार से अपनी श्रद्धा प्रकट करने को लेकर धार्मिक कार्यक्रम, लंगर इत्यादि के आयोजन में जुटे हैं।

 

 

जानकारी के मुताबिक जालंधर शहर में शिवरात्रि पर्व की संध्या पूर्व पर भव्य शोभा यात्रा के आयोजन के अलावा शनिवार 9 मार्च को फ्रैंड्स सिनेमा के नजदीक भव्य मंच सजाकर विशाल लंगर का आयोजन  किया जा रहा है। संपर्क करने पर आयोजक एडवोकेट मंदीप सिंह सचदेव ने बताया कि मंच पर नामी कलाकार भगवान शिव शंकर के स्वरूप में नृत्य प्रस्तुति देंगे तथा साथ ही आलू-पूरी और खीर का विशाल लंगर दोपहर एक बजे से शाम पांच बजे तक चलेगा। उन्होंने बताया कि इस वार्षिक आयोजन में शहर के कई गणमान्य पहुंचेंगे और उनको समाज व धर्म प्रति सेवाओं के बदले सम्मानित भी किया जाएगा।

 

 


एक अन्य जानकारी देते हुए बिल्डर कुणाल सभ्रवाल ने बताया कि 9 मार्च को दोपहर 11 से एक बजे तक ड्राईफूट खीर का विशाल लंगर डिस्ट्रिक्ट सैशन कोर्ट के सामने हैमिल्टन कोर्ट कांपलैक्स के समक्ष लगाया जाएगा। इस आयोजन में शहर के कई हिन्दु धर्म रक्षक व गणमान्य पहुंचेंगे और उनका शिव भक्तों की तरफ से सम्मान किया जाएगा।

 


एक अन्य जानकारी देते हुए शिव सेना (हिन्द) के युवा राष्ट्रीय प्रधान ईशांत शर्मा ने बताया कि उनकी तरफ से महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में विशाल लंगर का आयोजन 11 मार्च को सुबह 10 बजे सहदेव मार्किट नजदीक शास्त्री मार्किट चौक में किया जाएगा जिस दौरान शहर के कई शिव भक्त बिजनैसमैनों, हिन्दु नेताओं व सरकारी सिस्टम में विभिन्न पद पर बैठे सरकारी अफसरों व कर्मचारियों का सम्मान किया जाएगा।
 

Reader Reviews

Please take a moment to review your experience with us. Your feedback not only help us, it helps other potential readers.


Before you post a review, please login first. Login
Related News
ताज़ा खबर
e-Paper

Readership: 295663