Latest News

*PUNJAB: जालन्धर में हनी ट्रैप रैकेट का पर्दाफाश, तीन महिलाएं व एक युवक गिरफ्तार, ऑटो यूनियन का प्रधान निकला सरगना, पढ़िए*

By JAI HIND NEWS NETWORK

Published on 11 Feb, 2024 06:12 PM.

जय हिन्द न्यूज़ /जालंधर

जालंधर कमिश्नर पुलिस ने हनी ट्रैप के जरिए लोगों को ब्लैकमेल करने वाली तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया है। यह तीनों महिलाएं पहले लोगों को वीडियो कॉल के जरिए लड़कियां दिखाकर फसा लेते थे। उसके बाद होटल में मिलने के लिए बुलाकर फिर उनकी वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया करते थे। यह गिरोह ऐसे ही लोगों को बेवकूफ बनाकर पहले अपने पास बुला लेते थे फिर उनकी वीडियो बनाकर उनसे पैसे ऐंठते थे। इस ग्रह को पुलिस ने नंगल शामा के नजदीक ट्रैप लगाकर पकड़ा है।

 

 

इनकी गिरफ्तारी के बाद जब इनसे पूछताछ की गई,तो पता चला है कि इस रैकेट का किंगपिन ऑटो यूनियन का पूर्व प्रधान धर्मेंद्र गिल है। फिलहाल धर्मेंद्र गिल अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है लेकिन उसकी तलाश में छापेमारी की जा रही है।

 


पकड़ी गई महिलाओं की पहचान प्रीत कौर,मोहिनी और अमन यह तीनों अमरीक नगर में रहती थी। इसके साथ ही एक अन्य युवक ऋषभ को भी गिरफ्तार किया गया है।

 

*कैसे देते थे इस काम को अंजाम*

यह महिलाएं पहले हनी ट्रैप के जरिए ऐसे शख्स को ढूंढते थे कि जो आसानी से इस हनी ट्रैप के जाल में फंस जाए। इसके बाद पहले लड़की कॉल करके शिकार को अपने जाल में फंसा लेती थी। शिकार को मिलने के लिए अप टू डेट लड़की की फोटो उसे सोशल मीडिया के जरिए भेज दी जाती थी,ताकि शिकार उसके जाल में फस जाए। जब यह शिकार को अपने जाल में फंसा लेती थी। उसके बाद अपनी बताई गई जगह पर बुलाकर उसकी न्यूड वीडियो बना लेते थे और फिर उनसे ब्लैकमेल कर कर पैसे लेते थे। यह महिलाएं शिकार हुए व्यक्ति या लड़के को होटल में पहले ले जाते थे फिर उसकी एक वीडियो बना लेते थे इसके बाद यह अपने अन्य साथियों को उसे जगह की लोकेशन भेज कर बुला लेते थे। वीडियो वायरल की धमकी देकर उक्त व्यक्ति से मोटी रकम भी ऐंठते थे।

Reader Reviews

Please take a moment to review your experience with us. Your feedback not only help us, it helps other potential readers.


Before you post a review, please login first. Login
Related News
ताज़ा खबर
e-Paper

Readership: 295663