Latest News

*जालंधर: संपत्ति विवाद में रिश्तेदारों पर फायरिंग करने वाले BMS फ़ैशन वाले वर्मा ब्रदर्स की ज़मानत पर आया कोर्ट का फैसला, पढ़िए गुंडागर्दी करने वालों को मिली राहत या आयेगी शामत*

By RAJESH KAPIL,EDITOR-IN-CHIEF

Published on 16 Aug, 2023 08:10 PM.

 

              जय हिन्द न्यूज/जालंधर

 

बंदूकों से फायरिंग और बदमाशों के गैंग से गुंडई करने के आरोपी BMS Fashions वाले वर्मा बंधुओं को जालंधर सेशन कोर्ट ने अग्रिम जमानत का लाभ देने से इंकार कर दिया है।

 

 

 

कुछ दिन पहले रात के समय की घटना के बाद से फ़रार दोनों आरोपियों लक्ष्य वर्मा और प्रथम वर्मा ने गिरफ्तारी से बचने के लिए सेशन कोर्ट में अपने वकील GPS घुमन्न के जरिए अग्रिम जमानत अर्जी दायर की थी। थाना 8 की पुलिस दोनों की गिरफ्तारी के लिए लगातार इनके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी।

 

 

 

दरअसल, रिश्ते में ससुराल पक्ष की एक संपति को धक्के से खरीदने या हथियाने के लिए दोनों पर आरोप लगा था। पीड़ितों के मुताबिक जब उनके मुताबिक संपति बेचने से इंकार किया तो दोनों गुंडागर्दी पर उतर आए और धमकाने के लिए दोनों ने हथियार से फायरिंग करके जान से मारने की कोशिश की।

 

 

 

बहरहाल, सेशन कोर्ट के फैसले के बाद अब दोनों गिरफ़्तार होकर जेल जाएंगे या फिर अभी Highcourt और सुप्रीम कोर्ट तक जाकर अग्रिम जमानत लेने की कोशिश कर सकते है। उधर, पता चला है कि पुलिस दोनों के हथियार को लेकर भी एक्शन लेने जा रही है।

Reader Reviews

Please take a moment to review your experience with us. Your feedback not only help us, it helps other potential readers.


Before you post a review, please login first. Login
Related News
ताज़ा खबर
e-Paper

Readership: 295663