BJP ने आज शनिवार को अपने केंद्रीय पदाधिकारियों की लिस्ट जारी कर दी है। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की नई टीम के लिए राष्ट्रीय उपाध्यक्षों, राष्ट्रीय महामंत्रियों, राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन), राष्ट्रीय सह संगठग महामंत्री, राष्ट्रीय सचिव, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष, सह कोषाध्यक्ष के नामों का ऐलान कर दिया गया है।
लिस्ट में छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह का दबदबा कायम है। वह राष्ट्रीय उपाध्यक्षों के क्रम में पहले नंबर पर हैं। इसके बाद राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुबर दास और सौदान सिंह को पार्टी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसके अलावा छत्तीसगढ़ से सांसद सरोज पांडेय और लता उसेंडी को भी राष्ट्रीय उपाध्यक्षों की लिस्ट में जगह मिली है।