Latest News

*BJP के खाते आएगी SAD+BJP गठबंधन की जालंधर लोकसभा सीट!, सांपला का SC/ST कमिशन से इस्तीफा देकर सक्रिय राजनीति में लौटना दे रहा संकेत, होशियारपुर से दोबारा ले सकते चांस*

By RAJESH KAPIL,EDITOR-IN-CHIEF

Published on 18 Jul, 2023 02:28 PM.


              जय हिन्द न्यूज/जालंधर

 

शिरोमणि अकाली दल (बादल) से जुदा होकर भले देश को चला रही लेकिन पंजाब में सत्ता न होने और आम आदमी पार्टी के हावी होने से चिंतित भाजपा के अब दोबारा गठबंधन के आसार बनते दिखाई देने लगे हैं।

 

 


शिअद विरोधी भाव रखने वाले भाजपा स्टेट प्रधान अश्विनी शर्मा को हटाने के बाद अब एकाएक पूर्व स्टेट प्रधान विजय सांपला का अप्रत्याशित कारणों के चलते नैशनल SCST कमिशन के Chairperson पद से इस्तीफा संकेत दे रहा है कि अकाली-भाजपा गठबंधन फिर होने जा रहा है।

 

 

 

अब चूंकि सांपला के शिअद प्रमुख सुखबीर बादल के साथ काफी बेहतर संबंध है जिस का लाभ पार्टी को मिलना तय माना जा रहा है। इसी के साथ पार्टी सूत्र संकेत दे रहे है कि सुखबीर के हामी भरने के बाद ही सांपला ने इस्तीफा देकर राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय होने का फैसला किया है।

 

 

 


पार्टी सूत्र यह खबर पक्की बता रहे हैं कि सांपला ही आने वाले साल 2024 के लोकसभा चुनाव में जालंधर से SAD+BJP गठबंधन के उम्मीदवार होंगे। हाल ही में संपन्न उपचुनाव में अलग-अलग लड़े दोनों दलों के प्राप्त वोट जोड़ को सांपला की जीत का आधार माना जा रहा है।

 

 


बताने वाले बताते हैं कि सुखबीर भी सांपला के पूर्णतः पक्षधर है कि वो जीतकर लोकसभा में जाए और उसके लिए जालंधर और होशियारपुर दोनों सीट रिजर्व होने के कारण सांपला के लिए दोनों विकल्प खुले रहेंगे। अब चूँकि सांपला की खुद की भी एक पहचान और कद है कि लोग उनको निजी तौर पर जानते हैं और उनकी अपनी एक लोकप्रियता भी समाज में है।

 

 


वहीँ, उद्योग और व्यापार जगत उनको अपना हित कर मानता है। अब देखना शेष होगा कि इस खबर पर खुद सांपला कब मोहर लगाते हैं।


 

Reader Reviews

Please take a moment to review your experience with us. Your feedback not only help us, it helps other potential readers.


Before you post a review, please login first. Login
Related News
ताज़ा खबर
e-Paper

Readership: 295663