Latest News

*जालंधर के चर्चित बतरा पैलेस का मालिक खेल रहा था "तीन पत्ती", पुलिस ने की रेड और गिरफ्तार किए 6 जुआरियों ते FIR "कट्टी", मौके से 1 लाख कैश हुआ बरामद*

By RAJESH KAPIL,EDITOR-IN-CHIEF

Published on 13 Jul, 2023 10:01 PM.

 

               जय हिन्द न्यूज/जालंधर

 

बत्रा भाइयों की आपसी लड़ाई, SAI रसोई विवाद और अवैध दुकान निर्माण के बाद अब शहर के गोपाल नगर स्थित बत्रा पैलेस के मालिक जोगिंदर पाल काला बत्रा का नाम आज सामाजिक बुराई के साथ एक बार फिर जुड़कर सामने आया है। काला बत्रा कुछ महीने पहले अपनी अवैध निर्मित दुकानों पर नगर निगम के एक्शन के दौरान पुलिस के साथ उलझे थे।

 

 


जानकारी सामने आई है कि पूर्व मंत्री अवतार हेनरी के करीबी रहे पैलेस मालिक काला बत्रा को आज "तीन पत्ती" जुए की बाजी लगाते पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पता चला है कि पुलिस को रेड के दौरान लगभग एक लाख रुपए कैश बरामद हुआ है।

 

 

 

थाना नंबर 2 के एएसआई नरेश कुमार ने बताया कि उन्हें गुप्ता सूचना मिली थी कि गाजी गुल्ला रोड पर एक दुकान में जुआरी जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही नरेश कुमार ने एसएचओ गुरप्रीत सिंह को सारी बात बताई। एसएचओ गुरप्रीत सिंह के निर्देशों पर गाजी गुल्ला की दुकान पर छापेमारी की गई।

 

 

 

 

 

नरेश कुमार ने बताया कि मौके से 6 जुआरियों को पकड़ा गया है। इसमें परमेश कुमार, जोगिंदर पाल उर्फ काला बतरा, गौरव मेहरा, विनोद कुमार, सुमित और प्रमोद जैन को गिरफ्तार किया गया है। इन सभी के पास से पुलिस को 1 लाख रुपए कैश बरामद हुआ है। सभी जुआरियों के खिलाफ गैंबलिंग एक्ट के अधीन केस दर्ज किया गया है।

Reader Reviews

Please take a moment to review your experience with us. Your feedback not only help us, it helps other potential readers.


Before you post a review, please login first. Login
Related News
ताज़ा खबर
e-Paper

Readership: 295663