Latest News

*दहेज प्रताड़ना के आरोपों का सामना कर रहे "बहु" करोड़ीय "चन्नी ग्रुप" को चूना लगाने वाले सेशन कोर्ट के बाहर से गिरफ्तार, फ़रार "हार्डकोर क्रिमिनलस" को पकड़ने में फेल जालंधर पुलिस ने 174A IPC के PO को ऐसे किया गिरफ्तार मानों गैंगस्टर थे, रात्रि भोज के बाद यह खबर देखिए भी और पढ़िए भी*

By RAJESH KAPIL,EDITOR-IN-CHIEF

Published on 04 Jul, 2023 10:00 PM.


             जय हिन्द न्यूज/जालंधर

 

विदेशी बहु के संगीन आरोपों का सामना कर चुके जालंधर के "बहु" करोड़ीय फर्म CT एजुकेशन ग्रुप (चन्नी ग्रुप) को 5 लाख रुपये, जी हां पूरे 5 लाख रुपये का चूना लगाने के 2 आरोपियों को आज जालंधर सिटी पुलिस ने आज चेक बाउंस में PO होने पर IPC की धारा 174a के तहत दर्ज होनी वाली FIR के सम्बंध में गिरफ्तार कर लिया।

 

 

 

जानकारी के मुताबिक दोनों को आज हवालात में रखकर कल सुबह कोर्ट में पेश किया जाएगा जहाँ अमूमन ऐसे मामलों में पेशी पर ही बेल मिल जाती है। बताया गया है कि पुलिस के करीब 6 जवानो ने आज सारा काम छोड़कर दोनों को सेशन कोर्ट के सामने ट्रैप लगाकर उस समय काबू किया जब वो दोनों इस मामले में बेल लेने के लिए अर्जी तैयार करवा रहे थे।

 

 

 


दरअसल, मामला यह पता चला है कि "बहु"करोड़ीय CT group ने  अपने joint सेक्रेटरी जसराज सिंह के माध्यम से सिटी पुलिस को शिकायत दी थी कि रांची (झारखंड) की फर्म Combined Counselling Board (CCB) के संचालक राज आर्यन और हकीम खान के साथ MOU साइन हुआ था कि उनके संस्थान को स्टूडेंट्स भेजो और कमिशन पाओ।

 

 

 


आरोप है कि इस MOU के बाद चन्नी ग्रुप ने CCB को 5 लाख रुपये मांग मुताबिक दिए और 5 लाख का सिक्युरिटी चेक भी ले लिया। अब भगवान जाने उसके बाद क्या हुआ, क्या नहीं। दोनों के मध्य "क्लेश" पड़ गया और चन्नी ग्रुप ने पहले थाना सदर में दोनों के ख़िलाफ़ IPC 420 की FIR करवाई जिसमें दोनों को जमानत मिल गई लेकिन चेक केस में PO होने पर नयी FIR 174a IPC की थाना नवीं बारादरी में दर्ज हो गई थी।


 

Reader Reviews

Please take a moment to review your experience with us. Your feedback not only help us, it helps other potential readers.


Before you post a review, please login first. Login
Related News
ताज़ा खबर
e-Paper

Readership: 295663