जय हिन्द न्यूज/जालंधर
"फसाद दी जड़" बनी विवादित अवैध मेजर कोलोनी निवासी महिला की शिकायत पर थाना भार्गव कैम्प की पुलिस ने प्रॉपर्टी डीलर सुरेश खुराना के खिलाफ FIR दर्ज की है। आरोपी खुराना को 354 ipc के तहत नामजद किया बताया गया है।
सिविल अस्पताल में जख्म दिखाती पीड़िता ने रो-रो कर अपना दर्द मीडिया को ब्यान किया था। बताया था कि मकान में कुछ कमी की शिकायत करने प्रॉपर्टी डीलर सुरेश खुराना के घर गयी थी। आरोपी भड़क गया था और डीलर ने पत्नी की मदद से मारपीट कर कपड़े फाड़ दिए थे।
पीड़ित महिला सोनिया के बयानों के बाद पुलिस ने जाँच के बाद धारा 354 के तहत मामला दर्ज कर दिया है। इसकी पुष्टि थाना भार्गव कैम्प के SHO ने की है। हालाँकि खुराना ने आरोपो को झूठा बताया था और खंडन करते हुए दावा किया था कि उन्होंने कोई मारपीट नहीं की। फ़िलहाल FIR दर्ज होने के बाद खुराना की मुश्किलें बढ़ गयी है।