Latest News

*मार्निंग वॉक पर निकले घरेलू सेवादार को कुचल स्क्रोपियों कार चालक हुआ फरार, नई बारादरी थाना में केस दर्ज, आरोपी की तलाश जारी*

By RAJESH KAPIL, EDITOR IN CHIEF

Published on 14 Jun, 2023 01:53 PM.

 

              जय हिन्द न्यूज/जालंधर


स्थानीय कैंट रोड पर गत दिवस हुए सड़क हादसे को लेकर थाना नई बारादरी पुलिस ने फरार अज्ञात स्क्रोपियो कार चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। उधर, पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने घटना के शिकार व्यक्ति का पार्थिव शरीर उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

 

 


घटना बारे जानकारी देते हुए थाना नई बारादरी के प्रभारी रविंदर कुमार ने बताया कि सड़क हादसे का शिकार हुआ व्यक्ति हूब लाल मूलत: उत्तर प्रदेश के गांव बेला पश्चिम, जिला सुलतानपुर का था जो अब स्थानीय जौहल मार्किंट स्थित सतकरतार नगर के मकान नंबर 8 का निवासी था, जालंधर कैंट रोड एक कोठी में सेवादार था।

 

 


घटना बारे बताया कि विगत 12 जून 2023 की सुबह करीब 7 बजे सेवादार हूब लाल उनके पालतू पैट मैस्सी को लेकर मार्निंग वॉक पर निकला था कि कैंट बैरीयर से डिफैंस कालोनी की तरफ तेज रफ्तार से आ रही एक सफेद रंग की स्क्रोपियो कार ने उसे सड़क किनारे चलते हुए ही कुचल दिया।

 

 


उन्होंने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर सारी घटना की जांच की जा रही है। इसी आधार पर पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ आईपीसी की धारा 279 एवं 304-ए के तहत एफआईआर नंबर 103 दर्ज की है और उसकी पहचान की जा रही है।
 

Reader Reviews

Please take a moment to review your experience with us. Your feedback not only help us, it helps other potential readers.


Before you post a review, please login first. Login
Related News
ताज़ा खबर
e-Paper

Readership: 295663