Latest News

*पूर्व कौंसलर विक्की कालिया सुसाइड केस में नामजद आरोपियों को सताने लगा गिरफ्तारी का डर, पढ़िए अब किसके घर हुई रेड*

By RAJESH KAPIL,EDITOR-IN-CHIEF

Published on 09 Jun, 2023 07:36 PM.

 


             जय हिन्द न्यूज/जालंधर


पंजाब सरकार की ग्रांट के गबन को लेकर ठगी जालसाजी केस में नामजद किए पूर्व कौंसलर विक्की कालिया के सुसाइड केस में एक सुसाइड नोट के आधार पर नामजद हुए आरोपियों को अब गिरफ्तारी का डर सताने लगा है।

 

 

कालिया के भाई गोल्डी की ओर से माननीय पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दायर किए जाने के बाद राज कुमार शर्मा और विनोद शर्मा की गिरफ्तारी के बाद अब पुलिस ने EX MLA के करीबी जय महेंद्रू की तलाश में छापेमारी की है।

 

 


सूत्रों के मुताबिक सिटी पुलिस अब जय की गिरफ्तारी के लिए लगातार उसके संभावित ठिकानों पर रेड कर रही है। पता यह भी चला है कि जय ने गिरफ्तारी से राहत के लिए सेशन कोर्ट में अग्रिम जमानत की अर्जी भी दायर कर दी है जिसकी सुनवाई के लिए कोर्ट ने पुलिस से रिकार्ड तलब किया है।

 

 


बता दे कि कालिया सुसाइड केस में EX. MLA K.D भंडारी का नाम भी है जो खुद को बेकसूर बता चुके है लेकिन अब माना जा रहा है कि पुलिस हाईकोर्ट में ज़वाब देने के लिए भंडारी को भी हाथ डाल सकती है। ऐसा भी हो सकता है कि पुलिस से पहले भंडारी भी कोर्ट का रुख कर ले लेकिन ऐसा अभी सामने नहीं आया है।

 

 

सूत्र बताते है कि भंडारी के EX. MLA और CPS रहने के कारण राज्य के DGP गौरव यादव उनकी गिरफ्तारी से पहले सिटी पुलिस चीफ को गहन जांच का बोल चुके हैं लेकिन अब चूंकि हालात विपरित है तो कुछ भी हो सकता है। अब देखना शेष होगा कि यह केस आने वाले समय में क्या करवट लेता है।


 

Reader Reviews

Please take a moment to review your experience with us. Your feedback not only help us, it helps other potential readers.


Before you post a review, please login first. Login
Related News
ताज़ा खबर
e-Paper

Readership: 295663