जालंधर, भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी इंद्र इकबाल सिंह अटवाल के चुनाव प्रचार को आज उसमें जबरदस्त समर्थन मिला, जब विधानसभा हलका जालंधर वेस्ट से एनजीओ महिला शक्ति संगठन की अध्यक्ष पल्लवी रतड़ा अपनी महिला साथियों सहित भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गई। इस अवसर पर इंद्र इकबाल सिंह अटवाल ने उन्हें पार्टी में शामिल करते हुए पार्टी के सिरोपा देकर सम्मानित किया और भाजपा परिवार में शामिल करवाया तथा चुनाव प्रचार में डट जाने का आह्वान किया। इस अवसर पर अटवाल के साथ पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री मनोरंजन कालिया, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. सुभाष शर्मा, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एस आर लद्धड़, भाजपा नेता अनिल सरीन व अन्य लोग उपस्थित थे। पल्लवी रतड़ा ने इस मौके पर कहा कि वह भाजपा की जीत के लिए अपनी टीम के साथ कड़ी मेहनत करेंगी, ताकि भाजपा उम्मीदवार को जालंधर का प्रतिनिधि बना संसद में भेजा जा सके। इस अवसर पर पल्लवी रतड़ा के साथ संतोष कुमारी, प्रीति बाला, कविता रानी, बेवी, अंजू बाला, रमा, वीना रानी, सरला रानी, वीना कश्यप, चंपा, जनकराज, राहुल, पवन, सुखजोत सिंह, लक्की, लाडी, हैप्पी, साजन आदि ने भी भाजपा परिवार में शामिल हुए।