Latest News

*कांग्रेस के डॉ. जगतार सिंह चंदी के भाजपा में आने से शाहकोट में अटवाल को मिली मजबूती : विजय रुपाणी*

By RAJESH KAPIL, EDITOR

Published on 01 May, 2023 05:04 PM.

जालंधर, लोकसभा हलका जालंधर से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार इंद्र इकबाल सिंह अटवाल के चुनाव प्रचार अभियान को शाहकोट में उस समय भारी मजबूती मिली जब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ. जगतार सिंह चंदी ने अपने साथियों सहित कांग्रेस का हाथ छोड़ कर भाजपा का कमल थाम लिया। डॉ. जगतार सिंह चंदी और उनकी टीम को भाजपा के पंजाब प्रभारी एवं गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने भाजपा परिवार में शामिल किया। विजय रूपाणी ने भारतीय जनता पार्टी में उनका स्वागत करते हुए कहा कि डॉ चंदी के भाजपा में आने से शाहकोट में भारतीय जनता पार्टी और भी मजबूत हो गई है। अब सुनिश्चित हो गया है कि शाहकोट में भी भाजपा के उम्मीदवार इंद्र इकबाल सिंह अटवाल भारी मतों से विजयी होंगे। इस अवसर पर डॉ. जगतार सिंह चंदी ने कहा कि वह भारतीय जनता पार्टी की नीति और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की योजनाओं और पंजाब के प्रति उनके लगाव को देखकर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए हैं। उन्होंने कहा कि वह तथा उनकी टीम भाजपा उम्मीदवार इंद्र अटवाल की जीत के लिए कड़ी मेहनत करेंगे।

 

 

 

ज्ञात रहे कि डॉ. जगतार सिंह चंदी ने 1985 में गांव कन्या खुर्द के सरपंच के रूप में राजनीतिक सफर शुरू किया था। वह 13 वर्ष तक कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष और प्रदेश कमेटी के सदस्य रहे। वह डॉ मनमोहन सिंह की सरकार में इस्पात मंत्रालय के सदस्य भो रहे। उन्होंने विधानसभा हलका शाहकोट से संयुक्त समाज मोर्चा एवं संयुक्त संघर्ष कमेटी की ओर से विधायक का चुनाव भी लड़ा। डॉ. जगतार सिंह चंदी के साथ भाजपा में शामिल होने  वालों में डॉ. गुरप्रीत सिंह चंदी (एमबीबीएस, एफईएम), तरसेम सिंह शेखेवाल (किसान नेता), भजन सिंह बाउपुर (किसान नेता), स्वर्ण सिंह फजलवाल (सरपंच), बलकार सिंह बिल्ली ब्रिच (किसान नेता), गुरिकबाल सिंह (लंबरदार), आकाशप्रीत सिंह, गुरनाम सिंह निधड़क (सभ्यचारक मेलेयां दे बादशाह), सुरिंदर सिंह फजलवाल, दर्शन सिंह शाहकोटी, रोहिन सोबती शाहकोट, हरजीत सिंह सुखीजा, जसवीर सिंह सादकपुर, दवीर सिंह फजलवाल, गुरपाल सिंह भोदीपुर आदि शामिल हैं।

Reader Reviews

Please take a moment to review your experience with us. Your feedback not only help us, it helps other potential readers.


Before you post a review, please login first. Login
Related News
ताज़ा खबर
e-Paper

Readership: 295663