Latest News

*तहसील करप्शन के खिलाफ आवाज उठाने पर नहीं दिया था AAP के हल्का इंचार्ज ने साथ, जिला प्रधान पर FIR होने से ख़फ़ा लोक इंसाफ पार्टी के बैंस ब्रदर्स का बड़ा ऐलान, पढ़िए*

By RAJESH KAPIL,EDITOR

Published on 30 Apr, 2023 06:36 PM.

पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद जालंधर तहसील की करप्शन के ख़िलाफ़ आवाज उठाने वाले अपने जिला प्रधान जसवीर बग्गा की मदद न करने और उस पर FIR दर्ज हो जाने से सम्भवतः नाराज लोक इंसाफ पार्टी के "बैंस ब्रदर्स"  सिमरनजीत सिंह बैंस अपने सेंकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ आज भाजपा (BJP) के खुले समर्थन में आ गए।

 

 

 

 

याद करा दे कि लोक इंसाफ पार्टी LIP नेता बग्गा ने विधानसभा चुनाव में जालंधर नॉर्थ के AAP प्रत्याशी दिनेश ढल्ल को लोकल समर्थन दिया था और उस समय AAP के लिए VOTE मांगते हुए नारेबाजी की। वहीँ आज खास यह रहा कि उनके साथ करीब 200 सिख समर्थक भी ऐलान के समय पहुंचे और BJP के पक्ष में नारेबाजी की और BJP प्रत्याशी इन्द्र इकबाल सिंह अटवाल के लिए वोट मांगे।

 

 

 

 

उपचुनाव में BJP के चुनाव प्रभारी विजय रुपानी के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस में आज भाजपा समर्थन का ऐलान करते हुए बैंस बोले कि AAP की सरकार के राज में क्राइम बहुत बढ़ गया है। करप्शन करते खुद इनकी ही सरकार के मंत्री MLA और नेता रंगे हाथ पकड़े जा रहे है। वोट बटोरने के लिए किए वायदे पूरे करने के लिए लोन लिया जा रहा है।

 

 

 

 

वहीँ केंद्र की भाजपा सरकार के प्रति अपने विचार देते हुए बैंस बोले कि वो केंद्र की मोदी सरकार के सिखों के प्रति झुकाव और सिख इतिहास के प्रचार पर जोर देने से काफी प्रभावित है। साथ की बोले कि मोदी सरकार के शासन में देश ने खासी तरक्की की है इसलिए वो बिना शर्त बिना किसी पद लालसा के BJP को समर्थन दे रहे हैं।

 

 

 

 

Reader Reviews

Please take a moment to review your experience with us. Your feedback not only help us, it helps other potential readers.


Before you post a review, please login first. Login
Related News
ताज़ा खबर
e-Paper

Readership: 295663