Latest News

*कस्टडी में तड़प रहे फ्राड मामले में अरैस्ट ए टू जैड मोहाली वाले शर्मा बदर्स, कोर्ट में लगाई रिहाई की गुहार, पढि़ए दोनों पर क्या है आरोप*

By RAJESH KAPIL, EDITOR IN CHIEF

Published on 27 Apr, 2023 04:47 PM.

हरियाणा के बिजली अधिकारी को मोहाली एैरोसिटी में 50 लाख रुपए कीमत वाला कामर्शियल यूनिट 12 लाख रुपए की एडवांस बुकिंग पर बेचने का झांसा देकर ठगने के मामले में गिरफ्तार ए टू जैड लैंड साल्यूशन कंपनी, मोहाली के संचालक शर्मा बदर्स विपुल शर्मा और पल्लव शर्मा को अब जेल की चारदीवारी के अंदर घुटन महसूस हो रही है।

 

 


जानकारी मिली है कि गिरफ्तारी और रिमांड के बाद दोनों भाईयों ने ज्यूडीशियल कस्टडी से राहत पाने के लिए क्षेत्रीय अदालत में बेल एप्लीकेशन दायर की। पता चला है कि वकील के जरिए दायर एप्लीकेशन में दोनों भाईयों ने ट्रायल में काफी समय लगने का हवाला देकर कोर्ट से रिहाई की गुहार लगाई है। दोनों की अर्जी पर सुनवाई 28 अप्रैल को होगी।

 

 


दरअसल, मामला यह है कि पंचकूला (हरियाणा) निवासी रूपल गोयल पत्नी असीम गोयल की शिकायत पर साहिबजादा अजीत सिंह नगर (मोहाली) पुलिस ने ए टू जैड लैंड साल्यूशन कंपनी के संचालक दोनों भाईयों विपुल शर्मा और पल्लव शर्मा को साजिशन ठगी और रकम न लौटाने के आरोप में आईपीसी की धारा 406, 420 व 120-बी के तहत विगत 25.03.2023 को फेस-11 थाना में दर्ज मामले में नामजद किया था। केस दर्ज होने के बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया था।

 

 


रिकार्ड मुताबिक पुलिस रिमांड के दौरान एक सह-आरोपी रवि गर्ग का नाम भी सामने आया था जिसके बारे में पूछताछ के लिए पुलिस को चार दिन का अतिरिक्त रिमांड भी मिला था। रिमांड खत्म होने के बाद दोनों भाईयों को न्यायिक हिरासत के लिए केंद्रीय जेल भेज दिया गया था। संभवत: लग्जरी लाइफ जीने के शौकीन भाईयों को जेल की कस्टडी रास नहीं आ रही जिसके चलते दोनों ने कोर्ट के समक्ष रिहाई की अर्जी लगाई है।

 

 


बकौल रूपल, साल 2022 को दोनों आरोपी भाई विपुल और पल्लव शर्मा उनके पति असीम गोयल को उनके बिजली विभाग के आफिस में मिले थे और अपने लैंड प्रोजैक्ट के बारे में बताया था। डील बेहतरीन लगने पर 25.05.2022 को दोनों घर आए और एग्रीमैंट तैयार किया गया जिसमें डेढ़ महीने में कब्जा देना तय था और न देने पर 9 प्रतिशत के हिसाब से मनी बैक और 3 महीने बाद 3 लाख रुपए बढ़ाकर यानि 12 का 15 लाख रुपए देना तय था। 6 लाख रुपए चैक से अदा किए गए और 6 लाख रुपए कैश। मगर 12 लाख रुपए लेने के बाद दोनों गायब हो गए। काफी प्रयास किया और निराश होकर पुलिस के समक्ष शिकायत दायर की गई थी।

 

 

इसी तरह दोनों ने पंचकुला हरियाणा के सोफ्टवेयर इंजीनियर विकास गोयल को भी ऐसा ही झांसा देकर 12 लाख रुपये की ठगी की और बाद में कोई प्लॉट नहीं दिया। विकास की शिकायत पर भी कार्रवाई करते हुए मोहाली पुलिस ने FIR दर्ज की और उसमें गिरफ्तार किया। इस मामले में भी दोनों आरोपी भाइयों ने कोर्ट से रिहाई मांगी है।

Reader Reviews

Please take a moment to review your experience with us. Your feedback not only help us, it helps other potential readers.


Before you post a review, please login first. Login
Related News
ताज़ा खबर
e-Paper

Readership: 295663