Latest News

Punjab Big Breaking : अब पुलिस ने AAP MLA के पिता को किया गिरफ्तार, पढ़िए यह आरोप

By RAJESH KAPIL, EDITOR

Published on 21 Apr, 2023 01:57 PM.

              जय हिन्द न्यूज रिपोर्ट/जालंधर

 

जलालाबाद से आप विधायक गोल्डी कंबोज के पिता सुरिंदर कंबोज को गिरफ्तार करने की बड़ी खबर सामने आई है। पता चला है कि रिश्वत लेने के आरोप में एफ.आई.आर. दर्ज की गई है। जानकारी के अनुसार विधायक पिता सहित 4 के खिलाफ ब्लैकमेलिंग के आरोप है।

 

जानकारी के मुताबिक जलालाबाद के सुनील कुमार की शिकायत पर दर्ज किया गया है। इन पर धमका कर वैसे वसूलने की भी बात सामने आई है। एफ.आई.आर. शिकायतकर्ता सुनील कुमार ने बताया कि वह प्रॉपर्टी डीलर है और गत दिन राणो भाई नाम महिला ने उसे कहा कि उसका मकान बिक गया है और उसे अब नया मकान लेना है। इसके बाद उसने राणो भाई को मोटर साइकिल पर बिठा कर मकान दिखा दिया।

 

ब्यान मुताबिक शाम होते ही राणो भाई का फिर फोन आया कि उसका बेटा उसके साथ झगड़ा कर रहा है। उसने बताया कि उसका बेटा आरोप लगा है कि वह सुनिल कुमार के साथ गलत काम करके आई है। इसके बाद सुनील कुमार को राणो भाई ने बलात्कार के आरोप में पर्चा दर्ज करने की धमकी दी।

 

 

शिकायतकर्ता इस बात से डर गया उसे फिर विधायक के पिता सुरिंदर कंबोज का फोन आया कि अगर समझौता करवाना है तो 10 लाख रुपए लेकर आ जाना, बात करवा देंगे। इस बात से डरे सुनील कुमार  एफ.आई.आर. दर्ज करवाई।

Reader Reviews

Please take a moment to review your experience with us. Your feedback not only help us, it helps other potential readers.


Before you post a review, please login first. Login
Related News
ताज़ा खबर
e-Paper

Readership: 295663