Latest News

*Jalandhar By Poll: CM भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल की चुनावी सभा को रिकॉर्ड सभा बनाने में जुटी टीम रमन अरोड़ा*

By RAJESH KAPIL, EDITOR

Published on 20 Apr, 2023 02:16 PM.

 

जालंधर। 

आम आदमी पार्टी (AAP) लोकसभा उपचुनाव प्रत्याशी सुशील रिंकू (Sushil Rinku) के चुनाव प्रचार को उस समय भारी बल मिला, जब आज पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की जालंधर केंद्रीय विधानसभा की रैली में टीम रमन अरोड़ा सैकड़ों की गिनती में इकट्ठा होने लगे। आपको बता दें कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज विधायक रमन अरोड़ा के जालंधर सैंट्रल हलके के साईं दास स्कूल ग्राउंड में चुनावी सभा को संबोधित करने के लिए आ रहे हैं। यह रैली आज 3:00 बजे शुरू होने वाली है। इस रैली को एतिहासिक बनाने के लिए टीम रमन अरोड़ा पिछले कई दिनों से जुटी थी।

 

टीम रमन अरोड़ा द्वारा जालंधर शहर में अब तक की सबसे बड़ी राजनीतिक सभा करवाने में कई दिनों से जुटी हुई है। आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी सुशील रिंकू मैदान में उतरे हैं उसी दिन से विधायक रमन अरोड़ा ने अपने क्षेत्र में दिन रात एक कर सुशील रिंकू के हक में चुनाव प्रचार शुरू किया हुआ है। आज की चुनावी सभा की तैयारियों को लेकर भी विधायक रमन अरोड़ा द्वारा बीते दिनों में मोहल्ला स्तर पर सैकड़ों नुक्कड़ बैठक की गई। आज की चुनावी सभा में भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल को सुनने के लिए हजारों की संख्या में लोगों के ग्राउंड में पहुंचने की संभावना है।

Reader Reviews

Please take a moment to review your experience with us. Your feedback not only help us, it helps other potential readers.


Before you post a review, please login first. Login
Related News
ताज़ा खबर
e-Paper

Readership: 295663