Latest News

*JALANDHAR के YOUTH ICON ऋषि को मिला DMC हॉस्पिटल लुधियाना का राज, HOSPITAL MANAGEMENT में बतौर JOINT SECRETARY किए शामिल*

By RAJESH KAPIL,EDITOR

Published on 15 Apr, 2023 12:19 PM.

           जय हिन्द न्यूज/जालंधर-लुधियाना

 


उत्तर भारत के नामी चिकित्सा संस्थाओं की सूची में शुमार दयानंद मेडिकल कॉलेज (DMC, Ludhiana) की मैनेजमेंट ने अपनी टीम का विस्तार करते हुए कुछ नए चेहरों को शामिल किया है।

 

 


विस्तारित टीम में प्रधान सुनील कांत मुंजाल ने आर्य प्रतिनिधि सभा पंजाब के प्रधान सुदर्शन शर्मा को उपप्रधान पद पर नियुक्ति के अलावा उनके सुपुत्र जालंधर के YOUTH ICON ऋषि राज को बतौर ज्वाइंट सैक्रेटरी नियुक्त किया है।

 

 

 

 

 

HR ग्रुप एंड Proxima Steel इंडस्ट्री के डायरेक्टर और परिवार की युवा पीढ़ी में अग्रणी ऋषि राज अब अपने ने अपनी नियुक्ति पर प्रधान सुनील कांत मुंजाल का आभार व्यक्त किया है। साथ ही विश्वास जताया कि वे अपनी जिम्मेदारी को पूरी ताकत के साथ निभाएंगे और DMC को पहले से भी और शिखर तक ले जाने में एहम भूमिका अदा करेंगे।

 

 

 

 

बता दे कि महानगर के सुप्रसिद्ध क्रिस गेथिन जिम के मालिक ऋषि राज शर्मा जालंधर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के कौशियर भी है। उनको लेकर यह बात मशहूर है कि वो भी पिता की सोच मुताबिक गरीब और जरूरतमंदो की सेवा और योग्य का जीवन स्तर ऊंचा करने के लिए तत्पर रहते हैं।

 

 

 

 


हीरो कार्पोरेट्स कंपनी प्रमुख प्रधान सुनील कांत मुंजाल ने कार्यकारिणी में इस बार प्रेम गुप्ता की जगह हैंडटूल कारोबारी विपिन गुप्ता को नया सैक्रेटरी मनोनीत किया है। वहीँ सांसद संजीव अरोड़ा, प्रेम गुप्ता ( एस. टी. वूलन) को भी उपप्रधान पद दिया है। इनके अलावा मुकेश वर्मा (यॉर्क ग्रुप) को कैशियर बनाया गया है।

Reader Reviews

Please take a moment to review your experience with us. Your feedback not only help us, it helps other potential readers.


Before you post a review, please login first. Login
Related News
ताज़ा खबर
e-Paper

Readership: 295663