Latest News

*CP को सम्मानित करने वाले जालंधर के फर्जी शिव सैनिकों पर "HONEY TRAP" के संगीन आरोप, "ट्रैप गर्ल" के साथ रईसजादो को पकड़ करते थे Black mail, गनमैनो को थाना पुलिस बनाकर करवाते थे RAID, अब तक 70 लाख वसूलने की चर्चा, खुद ट्रैप गर्ल ने खोली पोल, पढ़ें व देखें Video*

By RAJESH KAPIL, EDITOR IN CHIEF

Published on 12 Mar, 2023 08:27 PM.

           जय हिन्द न्यूज रिपोर्ट/जालंधर

 

जालंधर में सक्रिय फर्जी शिव सैनिकों के एक गिरोह का उनकी ही मेंबर गर्ल ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस कमिश्नर के साथ फोटो करवाने और Gunman लेकर घूमने वाले फर्जी शिव सैनिकों के चेहरे जल्द बेनकाब होने जा रहे है क्योंकि लड़की ने खुद को उनके चंगुल में फंसे होने का दावा किया है और अब भागकर थाना बस्ती बावा खेल पहुंची लड़की ने मीडिया के सामने सारा भेद खोला है।

 

 

 

 

ख़ुद को गिरोह की साजिश का शिकार होने का दावा करते हुए लड़की ने पुलिस थाना में आकर खुलासा किया है कि गढ़ा क्षेत्र  निवासी उसकी बहन का ससुर "मौज संधि" उसको करीब 2 साल पहले 16 साल की उम्र में नौकरी दिलाने का झांसा देकर अपने साथ ले गया था लेकिन उसको "ट्रैप गर्ल" बनाकर अपने "हनी ट्रैप" गिरोह में ईस्तेमाल करने लग गया था जिस गिरोह में कुछ और भी फर्जी शिव सेना नेता और पुलिस के Gunman शामिल है।

 

 

 

 


आरोप कि उसने खुद भी उसका दैहिक शोषण किया और और लोगों से भी करवाता था। पीड़िता ने बताया कि अगर वह गलत धंधा करने से इंकार करती तो उसे ब्लैकमेल किया जाता था कि उसके खिलाफ झूठा पर्चा दर्ज करवा दिया जाएगा या उसको नुकसान पहुंचा दिया जाएगा। पीड़िता ने नेता पर कारवाई की माँग की है जिसके साथ कुछ और भी फर्जी शिव सैनिक जुड़े है जिसमें से एक ने हाल ही में SUV खरीदी है।

 

 

 

 

 

खुद पीडित होने का दावा करने वाली लड़की के मुताबिक मौज संधि के गिरोह का प्लान ऐसा होता था कि उसको पहले रईसजादो के पास भेजा जाता था। कई बार नशा करवाकर भी भेजते थे और कुछ देर बाद इनके साथ मिले पुलिस के Gunman थाना पुलिस बनकर RAID कर देते थे और मामला Blackmail करके लाखों की रकम लेकर रफा-दफा किया जाता था।

 

 

 

 


लड़की के मुताबिक 30-40 लाख की रकम ऐंठ चुके लेकिन सूत्र 70 लाख से ज्यादा रकम ऐंठ लिए जाने का दावा कर रहे है। बताते है कि पुलिस वालों को हर RAID का 2 से 5 लाख मिला है जो अब जांच का विषय है। अब देखना शेष होगा कि जिनसे कुछ दिन पहले ही CP सम्मानित हुए अब उनके ख़िलाफ़ एक्शन ले पाते है या फिर मामला रफा-दफा करवा दिया जाता है।

Reader Reviews

Please take a moment to review your experience with us. Your feedback not only help us, it helps other potential readers.


Before you post a review, please login first. Login
Related News
ताज़ा खबर
e-Paper

Readership: 295663